English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-07 075928

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र को चेतावनी दी है कि देश में जल्द ही एक और किसान आंदोलन शुरू हो सकता है। उन्होंने सरकार पर पिछले साल किए वादों को अब तक न निभाने का आरोप लगाते हुए किसानों से अगले आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया है।

 

Also read:  तिरंगे का शहर बन गई दिल्ली- सीएम केजरीवाल

टिकैत ने कहा, ‘अभी हमने आंदोलन की कोई तारीख तय नहीं की है लेकिन हम जल्द ही इसे शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। तीन विवादित कृषि कानून वापस लेने के साथ ही किसानों ने सरकार से कई और मांगे की थीं जिनमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून बनाने की भी मांग भी थी।

Also read:  जनसंख्या नियंत्रण के लिए लागू करने के लिए कानूनों की व्यवहार्यता का पता लगाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

टिकैत ने कहा कि हाल में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों के बाद सरकार सब कुछ भूल गई है लेकिन किसानों को वे वादे नहीं भूले हैं। सब याद है। उचित मूल्य पर बिजली, सिंचाई और फसलों के लिए एमएसपी जैसे मुद्दों पर अब तक कुछ भी नहीं किया गया है।

Also read:  भाजपा नेता ने अभिनेत्री ओविया के खिलाफ विवादित ट्वीट को लेकर दर्ज कराई एफआईआर