English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-20 110303

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार से अगले चार-पांच दिन तक बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे शहर में वायु गुणवत्ता व तापमान को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।

 

दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला ने बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वायु गुणवुत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 10 बजे 195 दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है।

Also read:  बजट पेश होने से पहले संसद सत्र में बदलाव, छोटा हुआ सत्र

‘स्काईमेट वेदर’ में मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन प्रभाग के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि इस स्थिति के कारण दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पांच से 10 अक्टूबर के बीच बारिश होने की संभावना है।

Also read:  पाञ्चजन्य ने सरकार को नोटिस भेजने के लिए सुप्रीम कोर्ट की आलोचना की

आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 10-11 अक्टूबर को भी बारिश हो सकती है। पलावत ने बताया कि हवा का रुख पूर्व दिशा की ओर होने के कारण हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने का प्रभाव राष्ट्रीय राजधानी में कम पड़ेगा क्योंकि अनुकूल हवा की गति व बारिश से प्रदूषक छट जाएंगे।

Also read:  शेयर बाजार में आई बहार, सेंसेक्स में 1145 अंकों की उछाल के साथ 56038 पर पहुंचा