English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-08-03 122234

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में दो दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन उन्होंने बाबा गोरखनाथ के मंदिर में मत्था टेक कर उनका आशीर्वाद लिया।

 

सीएम योगी ने गोरखपुर वासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी और उन्हें दूर करने का वादा किया। इसके चलते ही सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में आज लोगों को रोजगार और विकास की दोहरी सौगात देने जा रहे हैं। आज उनकी उपस्थिति में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में रोजगार मेले का आयोजित होगा, जिसमें 10 हजार युवाओं को नौकरी दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम की 122.29 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करने का भी ऐलान किया है।

Also read:  पंजाब में टारगेट किलिंग करवाता था निज्जर, निज्जर 1990 से पाकिस्तान में शरण लेकर बैठा, 2020 में जारी की गई आतंकियों की लिस्ट में निज्जर

बता दें कि आज बुधवार के दिन गोरखपुर के एमएमएमयूटी में रोजगार मेला लगने जा रहा है। जिसमें देश के बेरोजगार युवा हिस्सा लेकर अपनी कावलियत के हिसाब से नौकरी प्रापत कर सकते है। इस रोजगार मेले में देश की कई बड़ी नामचीन कम्पनियों के साथ करीब 90 कम्पनियों के प्रतिनिधि शामिल होकर युवाओं का चयन करेगें। मेले में कुछ नामचीन कंपनियों जैसे अडानी ग्रुप, एलएनटी, पेटीएम, ओला, ओप्पो समेत कई बड़ी कंपनियों ने सहमति जताई है।

Also read:  उत्तराखंड के वित्त मंत्री ने प्रेमचंद अग्रवाल ने 65 हजार करोड़ का बजट किया पेश, बजट में खास तौर पर किसानों, व्यापारियों, युवाओं और महिलावर्ग का ध्यान रखा गया

रोजगार मेले में अब तक बहुत सी कंपनियों ने अपनी रुचि दिखाई है। जिसके चलते करीब दस हजार युवाओं को रोजगार मिलने जा रहा है। आज रोजगार मेले में युवाओं का नौकरी के लिए चयन करने के लिए बेंगलुरु, नई दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, पंजाब, पुणे, नोएडा, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर समेत अलग- अलग शहरों की कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ अपने हाथों से कुछ युवाओं को ज्वाइनिंग लेटर सौंपेंगे और लोगों को संबोधन करेगें। इसके अलावा युवाओं का मार्गदर्शन करेगें और उनका उत्साह बढ़ा कर उन्हें आगे बढ़ने की प्ररेणा देंगे।

Also read:  मणिपुर यूनिवर्सिटी के एससी कैंडिडेट्स का आरक्षण को घटाने के फैसले को SC ने बरकरार रखा