English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-26 140913

राजस्थान में मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस पार्टी में मची घमासान के बीच आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा ने तंज कसा। गुजरात पहुंचे राघव ने कहा है कि कांग्रेस वेंटिलेटर पर है और वह कभी भी दम तोड़ सकती है।

 

Also read:  सचिन पायलट ने सीएम गहलोत के खिलाफ बड़ा हमला,भ्रष्टाचार के मुद्दों पर अजमेर से जयपुर तक निकालेंगे ‘जन संघर्ष यात्रा’

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर राघव चड्ढा ने कहा कि 2024 के चुनाव अरविंद केजरीवाल बनाम नरेंद्र मोदी होने वाला है। राजस्थान के घटनाक्रम से एक बार फिर यह साफ हो गया है कांग्रेस पार्टी अपनी आखिरी सांस ले रही है।

 

राघव चड्ढा ने कहा कि एक सेल्फ डिस्ट्रक्शन मोड यानि खुद को खत्म करने की प्रक्रिया में कांग्रेस पार्टी हर राज्य में पूरी तरीके से बिखर गई है। पंजाब से लेकर राजस्थान तक हर जगह कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता कांग्रेस छोड़ो अभियान चला रहे हैं।

Also read:  रिंग रोड पर राजघाट से निज़ामुद्दीन की तरफ आईपी फ्लाईओवर के पास सीवर का पानी भर जाने के यातायात बंद, इन रास्तों से न करें यात्रा

 

आप सांसद ने कहा कि बीजेपी का मुकाबला करने की क्षमता आज कांग्रेस में नहीं है, वैक्यूम बन गया है, जिसे आम अदम पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी भर रहे हैं। आम आदमी पार्टी बीजेपी का स्वाभाविक विकल्प बनेगी।