English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-20 073543

उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के फफूंद स्टेशन के पश्चिमी सिग्नल के निकट डीएफसी रेलवे ट्रैक पर रविवार को रील बना रहे किशोर के मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी।

 

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि थाना व कस्बा दिबियापुर के नई बस्ती निवासी कुंवर सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसके चार बेटे घर मे रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। तीसरे नम्बर का 15 वर्षीय बेटा रमाकांत उर्फ सौरभ सेंट सांईनाथ स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था।

Also read:  सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत को पहली स्वदेशी वैक्सनी मिलने वाली, सीरम इंस्टीट्यूट सितंबर को देश की पहली स्वदेशी वैक्सीन लॉन्च की जाएगी

रविवार को वह अपने मामा शैलेश के साथ घर से कुछ ही दूरी पर स्थित रेलवे लाइन के किनारे गया था। जहां मामा शौच क्रिया के लिए चले गए और सौरभ डीएफसी लाइन में मोबाइल से रील बनाने लगा।

Also read:  बिहार में नीतीश कुमार ने इजी स्कूल ट्रैकिंग सिस्टम प्लस एप किया लांच, एप के द्वारा शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति पर रखी जाएगी पैनी नजर

इस दौरान तेज रफ्तार में मालगाड़ी आ गयी। किशोर कान में लीड लगी होने के कारण मालगाड़ी का हॉर्न नहीं सुन सका और मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इस घटना को सौरभ के मामा ने देख लिया और परिजनों को सूचना दी। सौरभ को अस्पताल ले जाने के दौरान उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिंन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

Also read:  पांच राज्यों में मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी आए अलर्ट मोड में, भूपेंद्र हुड्डा से 40 मिनट तक की बात