English മലയാളം

Blog

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से हिसार के लिए एयर टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए विशेष दिन है। सीएम ने कहा कि संयोग से आज मकर संक्रांति है और चंडीगढ़ एयरपोर्ट से हिसार के लिए एयर टैक्सी की भी शुरुआत हो गई है।

Also read:  सपा गठबंधन के लिए प्रचार करेंगी ममता बनर्जी

एयर टैक्सी में पायलट समेत 4 लोग सवार हो सकेंगे। हिसार से चंडीगढ़ का सफर 45 मिनट में तय किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले चरण में 18 जनवरी को हिसार से देहरादून और तीसरे चरण में 23 जनवरी को हिसार से धर्मशाला के लिए यह सेवा शुरू की जाएगी। एयर टैक्सी को प्राइवेट टैक्सी के तौर पर भी बुक किया जा सकेगा, हालांकि इसके रेट अलग होंगे।

Also read:  उत्तराखंड में लंपी वायरस का कहर, मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री ने बताया कि चंडीगढ़ से हिसार के लिए एयर टैक्सी के 1755 रुपये देने होंगे। टैक्सी ऑनलाइन ही बुक की जा सकेगी। केंद्र सरकार की योजना के तहत यह सेवा शुरू की गई है, जिसमें कुछ राहत केंद्र से मिलेगी।

Also read:  कर्नाटक के पूर्व मंत्री, जनार्दन रेड्डी ने विधानसभा चुनाव से चार महीने पहले "कल्याण राज्य प्रगति पक्ष" नाम की नई पार्टी की घोषणा की