English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-20 073543

उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के फफूंद स्टेशन के पश्चिमी सिग्नल के निकट डीएफसी रेलवे ट्रैक पर रविवार को रील बना रहे किशोर के मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी।

 

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि थाना व कस्बा दिबियापुर के नई बस्ती निवासी कुंवर सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसके चार बेटे घर मे रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। तीसरे नम्बर का 15 वर्षीय बेटा रमाकांत उर्फ सौरभ सेंट सांईनाथ स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था।

Also read:  भारत में कोरोना का 1 साल पूरा : केरल में आया था पहला मामला, पिछले 24 घंटों में 13,083 नए केस

रविवार को वह अपने मामा शैलेश के साथ घर से कुछ ही दूरी पर स्थित रेलवे लाइन के किनारे गया था। जहां मामा शौच क्रिया के लिए चले गए और सौरभ डीएफसी लाइन में मोबाइल से रील बनाने लगा।

Also read:  Farmers Protest Updates: शंभू बॉर्डर पर बवाल, किसानों पर छोड़े आंसू गैस के गोले, प्रदर्शनकारियों ने नदी में फेंके बैरिकेड

इस दौरान तेज रफ्तार में मालगाड़ी आ गयी। किशोर कान में लीड लगी होने के कारण मालगाड़ी का हॉर्न नहीं सुन सका और मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इस घटना को सौरभ के मामा ने देख लिया और परिजनों को सूचना दी। सौरभ को अस्पताल ले जाने के दौरान उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिंन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

Also read:  प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के साथ काम करने से किया इनकार, जानें आखिर क्यों किया प्रशांत किशोर ने इनकार