English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-30 081604

त्योहारी सीजन को देखते हुए दक्षिण रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट के किराए में दोगुना बढ़ोतरी कर दी है। इससे यात्रियों को स्टेशन छोड़ने या रिसीव करने जाने वालों को बड़ा झटका लगा है।

 

दक्षिण रेलवे की चेन्नई मंडल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि त्योहार के समय भीड़भाड़ से बचने के लिए एक अक्टूबर से 31 जनवरी 2023 तक प्लेटफॉर्म टिकट का किराया प्रति व्यक्ति 10 रुपए से बढ़ाकर 20 रुपए कर दिया गया है।

 

Also read:  NSA अजीत डोभाल की 31 जनवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका की विजिट से पहले सरगर्मियां तेज हो गई

प्लेटफॉर्म टिकट के किराये में यह बढ़ोतरी चेन्नई मंडल के आठ प्रमुख स्टेशनों पर लागू होंगे। इन स्टेशनों में चेन्नई सेंट्रल, चेन्नई एगमोर, तांबरम, काटपाड़ी, चैंगलपट्टू, अरक्कोनम, तिरुवल्लूर और अवाडी शामिल हैं।

Also read:  कोविड टीके के विकास में प्रगति को लेकर मॉडर्ना समेत अन्य कंपनियों के साथ संपर्क में है भारत :सूत्र