English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-29 095829

दिल्ली में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( MP CM Shivraj Singh Chauhan ) केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ( Piyush Goyal ) के बीच में बड़ी बैठक हुई।

बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने भारत मिस्र व्यापार सम्मेलन में मध्यप्रदेश के प्रतिनिधिमंडल को शामिल करने के लिए निवेदन किया।

साथ ही कम मात्रा में गेहूं उपार्जन को देखते हुए चमकविहीन गेहूं को केंद्रीय पूल में शामिल करने का भी अनुरोध किया है। बैठक के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 11 अप्रैल 2022 को मिस्र की टीम ने गेहूं आयात के संबंध में इंदौर का भ्रमण किया था। मध्य प्रदेश के निर्यातकों से गेहूं निर्यात के लिए रुचि दिखाई थी।

Also read:  हरियाणा सरकार ने पेश किया बजट, कृषि 27.7 प्रतिशत बजट बढ़ा, सुषमा स्वराज पुरस्कार शुरू करने का एलान

चौहान ने आगे कहा कि मिस्र के भारतीय दूतावास द्वारा 19 से 23 मई 2022 के बीच भारत में व्यापार सम्मेलन प्रस्तावित है। जिसमें भारतीय दूतावास से मध्य प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल आमंत्रित करने का आग्रह किया है। एमपी सरकार 10 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल को सम्मेलन में भेजने की इच्छा जताई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों को गेहूं की अच्छी बाजार दर प्राप्त होने निर्यात में वृद्धि की वजह से रबी सीजन में कम मात्रा में गेहूं उपार्जन होने की संभावना है।

Also read:  कर्नाटक विधान परिषद के उपाध्यक्ष का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, पुलिस ने बताया 'सुसाइड'

जिसको देखते हुए 2021-22 के 10% से अधिक चमकविहीनता वाले करीब 18 लाख मैट्रिक टन गेहूं को केंद्रीय पूल में शामिल करने की मांग के साथ ही पीएम गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत, उपलब्ध भंडार का उपयोग राज्य के पीडीएस में उपयोग प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत किए जाने की मांग की है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राज्य सरकार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

Also read:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया डिजास्टर रेजिलिएंट इन्फ्रास्ट्रक्चर 2023 के इंटरनेशनल कांफ्रेंस को संबोधित,