English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-06-27 194159

शिवसेना विधायक राहुल पाटिल के एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने की संभावना है। यह जानकारी सूत्रों ने दी है और फिलहाल इसकी पुष्टि शिवसेना पार्टी या शिंदे गुट की ओर से नहीं हुई है।

 

राहुल पाटिल परभणी से विधायक बताए गए हैं। सूत्रोंं का कहना है कि राहुल पाटिल अचानक ‘गायब’ हो गए हैं और उनकी सूचना नहींं मिल पा रही है। ऐसे आशंका है कि वे शिंदे गुट में शा‍मिल हो सकते हैं।

Also read:  कतर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कीड़ों से युक्त भोजन पर प्रतिबंध को रेखांकित किया है

संपर्क से दूर हुए राहुल पाटिल अगर शिंदे गुट में शामिल होते हैं तो वे शिवसेना के 40वें विधायक होंगे। हालांकि शिंदे गुट का दावा है कि उनके पास शिवसेना के 40 से अधिक विधायकों का समर्थन है और कुल 50 से अधिक विधायकों का समर्थन हासिल है। कई निर्दलीय विधायकों ने उनके प्रति निष्ठा का वादा किया है।

Also read:  उत्तर अल बतिनाह राज्यपाल में नौकरी के अवसरों की घोषणा की गई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बागी मंत्रियों पर सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने एकनाथ शिंदे समेत समेत 9 बागी मंत्रियों से उनके विभाग छीन लिए। इन विभागों का प्रभार दूसरे मंत्रियों को दे दिया गया है। एकनाथ शिंदे का शहरी विकास विभाग सुभाष देसाई को दिया गया है। गुलाबराव पाटिल का विभाग अनिल परब संभालेंगे। इसके अलावा उदय सामंत, संदीपन भुमरे और दादा भुसे के विभागों को आदित्य ठाकरे के हवाले कर दिया गया है। सीएम कार्यालय का कहना है कि जनहित के मुद्दों की उपेक्षा न हो, इसके लिए ये विभाग दूसरे मंत्रियों को सौंपे गए हैं।

Also read:  काशी शाही परिवार के मुखिया की बेटी ने पूजा स्थल को लेकर दायर की याचिका, शीर्ष अदालत के समक्ष कई याचिकाएं दायर की गई