English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-06-27 194159

शिवसेना विधायक राहुल पाटिल के एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने की संभावना है। यह जानकारी सूत्रों ने दी है और फिलहाल इसकी पुष्टि शिवसेना पार्टी या शिंदे गुट की ओर से नहीं हुई है।

 

राहुल पाटिल परभणी से विधायक बताए गए हैं। सूत्रोंं का कहना है कि राहुल पाटिल अचानक ‘गायब’ हो गए हैं और उनकी सूचना नहींं मिल पा रही है। ऐसे आशंका है कि वे शिंदे गुट में शा‍मिल हो सकते हैं।

Also read:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अबू धाबी के कसर अल वतन में राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान ने भव्य स्वागत

संपर्क से दूर हुए राहुल पाटिल अगर शिंदे गुट में शामिल होते हैं तो वे शिवसेना के 40वें विधायक होंगे। हालांकि शिंदे गुट का दावा है कि उनके पास शिवसेना के 40 से अधिक विधायकों का समर्थन है और कुल 50 से अधिक विधायकों का समर्थन हासिल है। कई निर्दलीय विधायकों ने उनके प्रति निष्ठा का वादा किया है।

Also read:  सेंसेक्स और निफ्टी नें बढ़ी उछाल, सेंसेक्स 57800 और निफ्टी 17200 के पार खुला

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बागी मंत्रियों पर सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने एकनाथ शिंदे समेत समेत 9 बागी मंत्रियों से उनके विभाग छीन लिए। इन विभागों का प्रभार दूसरे मंत्रियों को दे दिया गया है। एकनाथ शिंदे का शहरी विकास विभाग सुभाष देसाई को दिया गया है। गुलाबराव पाटिल का विभाग अनिल परब संभालेंगे। इसके अलावा उदय सामंत, संदीपन भुमरे और दादा भुसे के विभागों को आदित्य ठाकरे के हवाले कर दिया गया है। सीएम कार्यालय का कहना है कि जनहित के मुद्दों की उपेक्षा न हो, इसके लिए ये विभाग दूसरे मंत्रियों को सौंपे गए हैं।

Also read:  खि‍लेश यादव से गठबंधन तोड़ने के बाद सुहेलदेव समाज पार्टी ने एनडीए से नाता जोड़ा, अम‍ित शाह के साथ ओपी राजभर ने भी ट्वीट कर एनडीए और सुभासपा के गंठबंधन पर मुहर लगा दी