English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

Share Market : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी की रेपो रेट पर घोषणा के बीच शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में गजब की तेजी देखी गई है. शेयर बाजार आज उछाल के साथ खुले, जिसके कारण सेंसेक्स ने 51 हजार की नई ऊंचाई को छू लिया. तीस शेयरों वाले बीएसई का संवेदी सूचकांक आज 417 अंकों की तेजी के साथ 51,031 पर खुला और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 73 अंक चढ़कर 14,968 अंकों पर कोरोबार की शुरुआत की. निफ्टी ने भी 15,005 के साथ रिकॉर्ड बनाया.

Also read:  नए कोरोना का खौफ: सात जनवरी 2021 तक ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर प्रतिबंध

मार्केट खुलने के बाद सुबह 9.16 पर सेंसेक्स 216.47 अंक की तेजी के साथ 50,830.76 और निफ्टी 73.30 बढ़त के साथ 14,968.95 अंक पर चल रहा था. आगे बढ़कर सेंसेक्स ने 0.64 फीसदी यानी 325 अंकों की बढ़त हासिल करते हुए 51,000 का आंकड़ा छू लिया, वहीं, निफ्टी 50 भी 15,000 के अहम पड़ाव पर पहुंच गया.

Also read:  अमेजन को अंतरिम राहत, रिलायंस-फ्यूचर सौदे पर लगी रोक

10.40 पर सेंसेक्स 0.52 फीसदी यानी 263 से ऊपर अंकों की बढ़त लेकर 50877 पर ट्रेड कर रहा था. वहीं निफ्टी लगभग 0.30 फीसदी की बढ़त लेकर 14,940 के आसपास ट्रेड कर रहा था.

बता दें कि MPC ने आज की घोषणा में रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है, जिसका मतलब है कि रेपो रेट चार फीसदी पर बरकारार रहेगा, वहीं रिवर्स रेपो रेट को 3.35 फीसदी पर बरकरार रखा है. कमिटी ने 2021-22 में जीडीपी ग्रोथ 10.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया है. कमिटी का कहना है कि अभी फोकस ग्रोथ को पटरी पर लाने का है.

Also read:  आदित्य बिड़ला फैशन 1500 करोड़ में इस कंपनी को बेचेगा अपनी 7.8 फीसदी हिस्सेदारी