English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-04-17 104927

शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स में आज 900 अंकों से अधिक की गिरावट देखने को मिल रही है, जबकि निफ्टी में भी 230 अंकों से अधिक की गिरावट देखने को मिली है।

जिस तरह से इंफोसिस के कमजोर नतीजे सामने आई है उसकी वजह से इस शेयर में 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। गौर करने वाली बात है कि लगातार नौ दिन तक बाजार में बढ़त देखने को मिली थी, जिसके बाद आज बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

Also read:  प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई ‘वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग’ को आम जनता के सुझाव लेने का दिया निर्देश

शुक्रवार को सेंसेक्स 60431 पर बंद हुआ था, जबकि आज सेंसेक्स 10.20 बजे 59613 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं निफ्टी शुक्रवार को 17828 अंक पर बंद हुआ था, फिलहाल 10.20 बजे 17628 अंक पर ट्रेड कर रहा है। बाजार में सबसे बुरा हाल आईटी सेक्टर का रहा है। खराब नतीजों की वजह से इंफोसिस कंपनी के शेयर में बड़ी गिरावट देखने मिली है। कंपनी के शेयर 10 फीसदी से अधिक टूट गए हैं।

Also read:  मध्यप्रदेश ने जल जीवन मिशन के कार्यों को पूरा करने में प्राथमिकता से कार्य किया- शिवराज सिंह चौहान

जिस तरह से ग्लोबल बाजार सपाट ट्रेड कर रहे हैं, उसका असर भारत के बाजार में देखने को मिल रहा है। आज हुई गिरावट की वजह से तकरीबन 1.5 लाख करोड़ रुपए का निवेशकों को नुकसान हुआ है।

Also read:  केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति भवन में स्थित मुगल गार्डन का नाम बदल दिया, नाम बदलने के अब इस मामले में राजनीति शुरू हो गई