English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-20 101030

इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन गुरुवार को शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। सेंसेक्स करीब 300 अंक की बढ़त के साथ 56741 अंक पर खुला, जबकि कुछ ही देर में इसमें 460 अंक की तेजी देखी गई।

56923 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निफ्टी में भा आज तेजी के साथ शुरुआत हुई। निफ्टी 156 अंक बढ़कर 17114 अंक पर कारोबार कर रहा है।

Also read:  वायुसेना ने Su30-MkI विमान से किया सफल परीक्षण, वायुसेना ने इस सफल परीक्षण की जानकारी ट्वीट के जरिए दी

बाजार खुलने के साथ लगभग 1458 शेयरों में तेजी आई, 512 शेयरों में गिरावट आई और 83 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी पर कोल इंडिया, आयशर मोटर्स, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख लाभ वाले शेयरों में शामिल थे, वहीं गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो कोटक महिंद्रा बैंक, अपोलो हॉस्पिटल्स, सिप्ला, एचयूएल और एचडीएफसी लाइफ इस सूची में रहे।

Also read:  भारत बायोटेक की Nasal Vaccine के क्लीनिकल के लिए CDSCO ने की DCGI से ट्रायल को मंजूरी देने सिफारिश की

आपको बाता दें कि इससे पहले बीते कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में शुरुआत बढ़त के साथ हुई, लेकिन दिनभर के उतार-चढ़ाव बीच अंत में बाजार तेज गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 703 अंक या 1.23 फीसदी की गिरावट के साथ 56463 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 215 अंक या 1.25 फीसदी फिसलकर 16958 के स्तर पर बंद हुआ था।