English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-28 155238

मिलनाडु से सबरीमाला तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस मंगलवार को केरल के पथनमथिट्टा जिले में एक गहरी खाई में गिर गई, जिसमें कम से कम 62 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 

Also read:  पीएम मोदी स्टूडेंट्स से परीक्षा पर करेंगे चर्चा, रजिस्ट्रेशन शुरू

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब श्रद्धालु सबरीमाला में भगवान अयप्पा मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। दोपहर करीब 1.30 बजे निलक्कल के पास एलावंकल में जब बस खाई में गिरी, तब उसमें नौ बच्चों सहित कम से कम 64 लोग सवार थे। सभी तीर्थयात्री तमिलनाडु के माइलादुत्रयी जिले के हैं।

Also read:  SBI Card ने अपने ग्राहकों को RuPay क्रेडिट कार्ड Rupay Credit Card का उपयोग करके UPI पेमेंट करने की सुविधा शुरू करने का ऐलान

पुलिस ने कहा कि तीर्थयात्रियों में से 62 घायल हो गए, जिनमें कुछ गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें पथनमथिट्टा और एरुमेली के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर सुविधाओं के लिए अन्यत्र ले जाया जाएगा।

Also read:  विजयपुरा से मंगलुरु जा रही बस में महिला सह-यात्री की सीट पर एक व्यक्ति ने पेशाब कर दिया