English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-28 155238

तमिलनाडु से सबरीमाला तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस मंगलवार को केरल के पथनमथिट्टा जिले में एक गहरी खाई में गिर गई, जिसमें कम से कम 62 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 

Also read:  प्रदेश में माफिया का मन बढ़ने की वजह जातिवाद की राजनीति थी- CM योगी

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब श्रद्धालु सबरीमाला में भगवान अयप्पा मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। दोपहर करीब 1.30 बजे निलक्कल के पास एलावंकल में जब बस खाई में गिरी, तब उसमें नौ बच्चों सहित कम से कम 64 लोग सवार थे। सभी तीर्थयात्री तमिलनाडु के माइलादुत्रयी जिले के हैं।

Also read:  यूपी में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद सीएम योगी ने जनता का अभिवादन किया, कहा-जनता ने फिर से आशीर्वाद दिया, जब मोदी जैसा नेता होता है तो ऐसा प्रचंड बहुमत हासिल होता

पुलिस ने कहा कि तीर्थयात्रियों में से 62 घायल हो गए, जिनमें कुछ गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें पथनमथिट्टा और एरुमेली के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर सुविधाओं के लिए अन्यत्र ले जाया जाएगा।

Also read:  यूक्रेन में मेडिकल की सस्ती पढ़ाई अब जिदगी पर भारी, 250 मेडिकल छात्र एकजगह पर आकर बेसमेंट में छुपे