English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-28 155238

मिलनाडु से सबरीमाला तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस मंगलवार को केरल के पथनमथिट्टा जिले में एक गहरी खाई में गिर गई, जिसमें कम से कम 62 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 

Also read:  प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग फैसले पर फिर से विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट, कार्ति पी. चिदंबरम द्वारा दायर एक याचिका पर ये नोटिस जारी

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब श्रद्धालु सबरीमाला में भगवान अयप्पा मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। दोपहर करीब 1.30 बजे निलक्कल के पास एलावंकल में जब बस खाई में गिरी, तब उसमें नौ बच्चों सहित कम से कम 64 लोग सवार थे। सभी तीर्थयात्री तमिलनाडु के माइलादुत्रयी जिले के हैं।

Also read:  सौरभ गांगुली का संदेश, कहा-टॉफी जीतने पर ध्यान दें टीम इंडिया

पुलिस ने कहा कि तीर्थयात्रियों में से 62 घायल हो गए, जिनमें कुछ गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें पथनमथिट्टा और एरुमेली के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर सुविधाओं के लिए अन्यत्र ले जाया जाएगा।

Also read:  कई राज्यों में झुलसाएगी लू की तपिश, तो कई राज्यों में होगी बारिश