English മലയാളം

Blog

हैदराबाद: 

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद (Hyderabad) में दवा फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. इसमें सात से आठ लोगों के झुलसने की आशंका है. विस्फोट के कारण फैक्ट्री में आग लगने की बात पता चली है. विंध्या ऑर्गेनिक्स की यह दवा यूनिट सांगारेड्डी जिले के बोल्लारम औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक प्रत्यक्षदर्शी द्वारा बनाए गए वीडियो में फैक्ट्री से धुएं का अंबार निकलता हुआ दिख रहा है.

Also read:  Madhya Pradesh ByPoll Result : रुझानों में शिव'राज' बरकरार, 28 सीटों में से भाजपा 14 पर आगे

पुलिस का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है. आग लगने से आसपास के इलाके में गैस का रिसाव या कोई खतरा पैदा नहीं हुआ है.

 

Also read:  व्हाट्सअप पर हुआ विवाद, सड़कों पर चले लाठी डंडे