English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने आखिरकार अपनी राजनैतिक पार्टी (Rajnikanth in Politics) को लेकर घोषणा कर दी है. गुरुवार को रजनीकांत ने एक ट्वीट कर बताया कि वो 31 दिसंबर को अपने राजनैतिक पार्टी की घोषणा करेंगे. यानी उनकी पार्टी जनवरी में लॉन्च हो जाएगी.

 

Also read:  दुनिया के 75 देशों को सैन्य उपकरणों की सप्लाई कर रहा भारत, फिदा हुआ फ्रांस

इसके पहले सोमवार को रजनीकांत ने अपनी पार्टी रजनी मक्कल मंदरम के जिला सचिवों से मुलाकात की थी और कहा था कि वो जल्द ही अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने के बारे में जानकारी देंगे. उन्होंने जिला सचिवों के साथ यह मीटिंग तब की थी, जब उनके समर्थकों ने उनसे चुनावी राजनीति से दूर रहने की सलाह दी थी.

Also read:  NSA अजीत डोभाल के घर पर संदिग्ध शख्स ने घुसपैठ की कोशिश, शख्स को रोककर हिरासत में लिया

हाल ही में तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में रजनी के पोस्टर सामने आए थे. इसमें उनसे राजनीति से दूर रहने के फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया गया था. ऐसा ही एक पोस्टर ‘वेल्लोर सिटिजंस विशिंग फॉर ए चेंज’ का सामने आया था

Also read:  केवल 50 लोगों को दिल्ली में शादियों में इकट्ठा होने की अनुमति होगी, CM केजरीवाल के प्रस्ताव को LG की मंजूरी