English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-08-12 121702

अमेरिकी राज्य हवाई के जंगलों में लगी आग भीषण होती जा रही है। आग की वजह से अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

प्रशासन आग बुझाने की लगातार कोशिश कर रहा है लेकिन उसकी कोशिशें नाकाफी साबित हो रही हैं। आग की वजह से हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। इसके अलावा शहर की 1000 से ज्यादा इमारतें जल कर खाक हो चुकी हैं।

Also read:  बंगाल के बीरभूम में हत्या, ममता बनर्जी करेंगी दौरा, कहा- ‘दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, चाहे किसी भी दल से संबंध हो

आग की वजह से लाहौना शहर पूरी तरह से बर्बाद

जानकारी के अनुसार, आग की वजह से लाहौना शहर पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। हवाई के गर्वनर जाश ग्रीन ने बताया कि16 लाख की आबादी वाले लाहौना शहर में मची तबाही के बाद इसे फिर से खड़ा करने में कई साल और अरबों रुपए लग जाएंगे। वहीं इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने फंड जारी किया है। बताया जा रहा है कि आग प्रभावित इलाकों से अब तक 15 हजार से भी ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। इसमें कई सैलानी भी शामिल हैं।

Also read:  7th Pay Commission: मार्च में सभी कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी! DA एरियर पर भी मिला ये बड़ा अपडेट

अमेरिका: हवाई प्रांत में आग मचा रही तबाही

बता दें कि अमेरिका के हवाई प्रदेश की अब तक की यह सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा है। इस आग में करीब एक हजार से ज्यादा बिल्डिंग्स जल चुकी हैं। वहीं स्टेट में कई लोग बेघर चुके हैं। इस आग में अमेरिका का सबसे बड़ा और 150 साल पुराना बरगद का पेड़ भी जल गया। इससे पहले साल 1961 में एक समुद्री लहर में 61 लोगों की मौत हुई थी।

Also read:  आजाद के इस्तीफे असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा बयान, कहा- 'मैंने 2015 में ही कहा था कि कांग्रेस में सिर्फ गांधी रह जाएंगे...'