English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-08-18 104237

दिल्ली सरकार ने आज से भारत देश को दुनिया का नंबर वन देश बनाने की मुहिम की शुरुआत की।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय मिशन की शुरुआत करते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब भारत का डंका पूरी दुनिया में बजता था। हमें भारत को वापस दुनिया का नंबर 1 देश बनाना है। आज हम एक राष्ट्रीय मिशन की शुरूआत कर रहे हैं उस मिशन का नाम है ‘मेक इंडिया नंबर 1’।

Also read:  कुवैत फंड का वित्तीय वर्ष 2021-2022 शुद्ध लाभ 259 मिलियन दिनार था

हम पीछे क्यों रह गए

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि आजादी को 75 साल हो गए हैं. इन 75 सालों में हमने बहुत कुछ पाया है। लेकिन लोगों के अंदर एक गुस्सा है कि इन 75 सालों के अंदर ऐसे कई देश हैं जो हमसे बाद में आजाद हुए आज हमसे आगे निकल गए। भारत का हर नागरिक गुस्से में है कि हम पीछे क्यों रह गए?

Also read:  दुबई के भविष्य के संग्रहालय से फेरारी वर्ल्ड अबू धाबी तक, संयुक्त अरब अमीरात के शीर्ष आकर्षण जो लगभग हर दिन बिकते हैं

नेताओं के भरोसे देश को छोड़ा तो पीछे हो जाएंगे

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दोस्तों अगर इन पार्टियों नेताओं के भरोसे छोड़ दिया तो अगले 75 साल पीछे रह जाएंगे। इनमें से किसी को अपना परिवार प्यारा है, किसी को अपना दोस्त प्यारा है, किसी को भ्रष्टाचार करना है तो किसी को देश लूटना है।

Also read:  किसान आंदोलन के चलते दिल्ली में आज इन रास्तों पर आवाजाही रहेगी बंद, निकलने से पहले जान लें