English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-26 082335

बेल मिलने के बाद फिर से जेल पहुंचे जिग्नेश मेवाणी को कराझार में मिली जमानत फिर बारपेटा पुलिस ने किया गिरफ्तार गुजरात जाकर असम की पुलिस ने मेवाणी को किया गिरफ्तार।

 

गुजरात के कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी को असम में जमानत मिल गई वो जेल से बाहर हो गए, लेकिन थोड़ी ही देर में बाद दूसरे जिले की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जेल भेज दिया। इससे पहले, कोकराझार की स्थानीय कोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर कर ली थी। बता दें कि जिग्नेश मेवाणी को असम पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया था। उन पर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाया था, असम बीजेपी के स्थानीय नेता ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

Also read:  लद्दाख तनाव पर बोले US के NSA, स्वीकार करना होगा कि बातचीत से नहीं आएगा चीन के आक्रामक रुख में बदलाव

अब कोकराझार की स्थानीय अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। हालांकि उन्हें थोड़ी ही देर बाद फिर से गिरफ्तार कर लिया।

जिग्नेश मेवाणी के वकील अंग्शुमन बोरा ने एएनआई से बातचीत में कहा कि कोकाराझार की अदालत ने जिग्नेश मेवाणी को जमानत दे दी है। उन्हें कोर्ट ने रिहा करने का आदेश दिया। लेकिन थोड़ी ही देर बाद बारपेटा जिले की पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Also read:  यूएई ने 4 देशों के यात्रियों के लिए किया प्रवेश निलंबित, 2 अन्य के लिए नियम कड़े

बुधवार रात असम पुलिस ने गुजरात से किया था गिरफ्तार

बता दें कि बुधवार रात असम पुलिस ने गुजरात में छापेमारी की थी कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी को गिरफ्तार कर लिया। जिग्नेश मेवाणी उस समय पालनपुर सर्किट हाउस में थे, जब असम पुलिस वहां पहुंची। असम पुलिस ने असम में दर्ज मामलों के आधार पर जिग्नेश मेवाणी को गिरफ्तार कर लिया, उन्हें तुरंत लेकर अहमदाबाद रवाना हो गई। जानकारी के मुताबिक, वडगाम विधायक जिग्नेश मेवाणी पालनपुर के सर्किट हाउस में रुके हुए थे। इसी बीच देर रात करीब 11.30 बजे असम पुलिस की एक टीम पालनपुर सर्किट हाउस पहुंची जिग्नेश मेवाणी को गिरफ्तार कर लिया। जिग्नेश मेवाणी की गिरफ्तारी की जानकारी उनके समर्थकों ने दी।

Also read:  दिल्ली में अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के अधिकार की कंट्रोवर्सी पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार के पक्ष में फैसला, केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का तहे दिल से किया शुक्रिया

प्रधानमंत्री के खिलाफ आक्रामक तेवर रखते हैं मेवाणी

बता दें कि जिग्नेश मेवाणी दलित नेता हैं वडगाम से विधायक हैं. उन्होंने निर्दलीय चुनाव जीता था बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार हमलावर रुख अपनाते रहे हैं।