English മലയാളം

Blog

चक्रवाती तूफान बुरेवी को लेकर मौसम विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है। बुरेवी के शुक्रवार को तमिलनाडु और केरल के तट पर तक आने का अनुमान है। अलर्ट के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को तमिलनाडु और केरल के मुख्यमंत्रियों से बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

एनडीआरएफ की आठ टीमें तैनात वायुसेना व नौसेना भी अलर्ट 
चक्रवाती तूफान की चेतावनी को देखते हुए एनडीआरएफ की आठ टीमों को केरल में तैनात किया गया है। वहीं वायुसेना और नौसेना की टीमें भी अलर्ट मोड पर हैं।  175 परिवारों के 697 से अधिक लोगों को राहत कैंपों में पहुंचाया गया है। जबकि 2489 अन्य कैंप बनाए गए हैं।

Also read:  पीएम मोदी ने मां के 100 वें जन्मदिन पर की मुलाकात, लिखा ब्लॉग, कहा- जीवन में सार्वजनिक कार्यक्रमों में सिर्फ दो बार मां साथ रही

प्रभावित होने वाले राज्यों एनडीआरएफ की कई टीमें दोनों राज्यों में तैनात हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दोनों राज्यों के सीएम से बात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। मौसम विभाग ने तमिलनाडु और केरल के दक्षिण हिस्से के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा था कि तूफान श्रीलंका के ऊपर से गुजरते हुए पश्चिम उत्तरपश्चिमी दिशा में बढ़ रहा है और इसके मन्नार की खाड़ी में उभरने की संभावना है। हालांकि इस बीच चक्रवाती तूफान कुछ हल्का पड़ गया एनडीआरएफ की आठ टीमों को केरल में तैनात किया गया है। वायुसेना और नौसेना की टीमें भी अलर्ट मोड पर हैं। 2489 अन्य शिविर बनाए गए हैं।

Also read:  रविवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने भारत की लाखों महिला आशा कार्यकर्ताओं को उनके काम के लिए किया सम्मानित, पीएम मोदी ने दी बधाई

मदुरै हवाई अड्डे पर शुक्रवार रात 12 बजे तक उड़ान सेवाएं निलंबित
चक्रवात के मद्देनजर तमिलनाडु के मदुरै हवाई अड्डे पर शुक्रवार रात 12 बजे तक उड़ान सेवाएं निलंबित कर दी गई है। तूतीकोरिन हवाई अड्डा भी शुक्रवार को बंद रहेगा।

Also read:  र्ल्ड कप से पहले एक खिलाड़ी को कमाल का प्रदर्शन करने के बाद आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ के खिताब से नवाजा

तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट कल 8 घंटे के लिए बंद
चक्रवाती तूफान ‘बुरेवी’ के मद्देनजर तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट कल सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। यह कदम हवाई अड्डे के संचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। तिरुवनंतपुरम की कलेक्टर नवजोत खोसा ने इसकी जानकारी दी है।

पुडुचेरी में सरकारी और निजी स्कूल रहेंगे बंद
पुडुचेरी में लगातार बारिश के कारण सरकारी और निजी स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे।