English മലയാളം

Blog

किसान आंदोलन में आंदोलनकारियों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली मेट्रो ने अपनी सेवाओं में बदलाव किया है। दिल्ली से नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के सभी शहरों को जोड़ने वाली लाइनों पर बार्डर के दो स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवा दोपहर बाद दो बजे तक बंद रहेगी।

मेट्रो प्रशासन का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने अनुरोध किया है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच बृहस्पतिवार को किसान रैली में बड़ी संख्या में भीड़ जुटने का अंदेशा है। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा। इस वजह से एनसीआर के सभी शहरों व दिल्ली के बार्डर पर स्थित स्टेशन के बीच मेट्रो सेवा नहीं चलेगी। बाकी सेक्शन पर मेट्रो सेवाएं पूर्ववत रहेंगी। दो बजे के बाद सेवाएं सामान्य हो जाएंगी।
रेड लाइन पर रिठाला से दिलशाद गार्डन और मेजर मोहित शर्मा राजेंद्र नगर से शहीद स्थल नया बस अड्डा सेक्शन पर सेवाएं नियमित रहेंगी जबकि दिलशाद गार्डन से मेजर मोहित शर्मा राजेंद्र नगर के बीच सेवा उपलब्ध नहीं रहेंगी।

Also read:  दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंची, नोएडा का हाल बेहाल, पीएम 2.5 400 के पार

 

येलो लाइन पर समयपुर बादली से सुल्तानपुर और गुरु द्रोणाचार्य से हुडा सिटी सेंटर लाइन पर सेवा नियमित रहेगी। जबकि सुल्तानपुर से गुरु द्रोणाचार्य खंड के बीच कोई सेवा उपलब्ध नहीं होगी।

Also read:  Delhi Air Pollution: दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद भी सांसों का संकट बरकरार, 'गंभीर' श्रेणी से निकलकर हुई 'बहुत खराब'

ब्लू लाइन पर द्वारका सेक्टर -21 से आनंद विहार / न्यू अशोक नगर और नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी सेक्शन पर सेवा नियमित रहेगी। इस अवधि के दौरान आनंद विहार से वैशाली और न्यू अशोक नगर से नोएडा सिटी सेंटर सेक्शन के बीच सेवा उपलब्ध नहीं होगी।

कीर्ति नगर / इंद्रलोक से टिकरी कलां तक सेवा नियमित रहेगी। जबकि टिकरी कलां से ब्रिगेडियर होशियार सिंह खंड पर उपलब्ध नहीं होंगी।

Also read:  केरल में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ के तीसरे दिन मंगलवार को भी यात्रा के लिए उत्साहजनक भीड़ उमड़ पड़ी, राहुल गांधी बोले- भले ही पैरों में पड़ जाएं छाले.हम नहीं रुकने वाले

बदरपुर बॉर्डर से मेवला महाराजपुर तक कोई सेवा नहीं उपलब्ध होंगी। जबकि कश्मीरी गेट से बदरपुर बार्डर और मेवला महाराजपुर से राजा नाहर सिंह मेट्रो पर सेवा सामान्य रहेगी।
इस अवधि के  दौरान लाइन -7, लाइन -9, हवाई अड्डे और रैपिड मेट्रो लाइनों के पूरे खंड में नियमित सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। दोपहर 2 बजे के बाद सभी लाइनों पर ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू होंगी।