English മലയാളം

Blog

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना का बुधवार को निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के कारण उन्होंने 60 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बता दें कि डिएगो माराडोना को नशे की लत थी। उनकी मौत की सबसे बड़ी वजह शायद यही रही कि उन्हें 60 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहना पड़ा।

माराडोना के नशे की लत से उनकी बेटियां परेशान थीं। बीते कुछ महीने पहले उनकी दोनों बेटियां माराडोना को कोर्ट में घसीटने का प्लान बना रही थीं। बेटियों का कहना था कि पिता के नशे की लत से उन्हें कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।

Also read:  इंदौर में पहली बार टीम इंडिया को मिली हार, सचिन के फैन सुधीर ने जीता फैंस का दिल

बता दें कि माराडोना सार्वजनिक जगहों पर सिगरेट और शराब पीते कई बार नजर आ चुके हैं। उनका परिवार उनकी भलाई चाह रहा था। मगर वो अपनी आदतों से बाज नहीं आए। इसलिए बेटियों ने इस मामले को कोर्ट में ले जाने के बारे में सोचा था।

Also read:  Shane Warne Death: शेन वार्न स्पिन गेंदबाजी के थे जादूगर, वे पांच मैच जो हमेशा किए जाएंगे याद

माराडोना की एक बेटी का नाम जिआनिना है। 31 साल की जिआनिना एक फैशन डिजाइनर हैं। वे अपने पिता को पिछले कई सालों से नशे के कारण मुश्किलों का सामना करते देख रही थीं। बता दें कि जिआनिना की शादी मैनचेस्टर सिटी के स्टार स्ट्राइकर सर्जियो एगुएरो से हुई थी। उनकी शादी 2008 से 2012 तक चली। इसके बाद दोनों अलग हो गए थे। जिआनिना ने ही सबसे पहले कोर्ट जाने का प्लान बनाया था।

Also read:  Happy Birthday Yusuf Pathan: भारत के विस्फोटक खिलाड़ियों में एक रहा, IPL में ठोका 37 गेंद पर शतक

नशे के कारण माराडोना कई बार अस्पताल में भर्ती हुए थे। यहां तक कि एक पार्टी के दौरान वे अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड वेरोनिको ओजेडा के साथ डांस करते समय नंगे हो गए थे। उनकी पैंट उतर गई थी। उस समय मैराडोना की बेटियों को काफी बुरा लगा था। महान फुटबॉलर का वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था।