English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (एबीएफआरएल) ने शुक्रवार को कहा कि उसके बोर्ड ने वॉलमार्ट के स्वामित्व वाले फ्लिपकार्ट समूह को 1,500 करोड़ रुपये में तरजीही आधार पर 7.8 प्रतिशत हिस्सेदारी जारी करने की योजना को मंजूरी दी है. कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल ने आज फ्लिपकार्ट समूह को तरजीही शेयर जारी कर 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी. इसके तहत प्रति शेयर 205 रुपये की दर से इक्विटी पूंजी जुटाई जाएगी.”

Also read:  'ऑपरेशन कोविड वैक्सीन' के लिए भारतीय एयरलाइंस व हवाई अड्डे कर रहे तैयारी, जल्द होगी उपलब्ध

एबीएफआरएल ने शेयर बाजार को बताया कि इस निवेश के साथ ही पूर्ण चुकता आधार पर उसकी 7.8 प्रतिशत हिस्सेदारी फ्लिपकार्ट समूह को मिलेगी. कंपनी ने बताया, ‘‘निर्गम के पूरा होने के बाद एबीएफआरएल के प्रवर्तकों और प्रवर्तक समूह की हिस्सेदारी 55.13 प्रतिशत बचेगी.”

Also read:  शेयर बाजार में भारी बिकवाली, 598 अंक लुढ़ककर 48000 से नीचे कारोबार कर रहा सेंसेक्स

आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि यह साझेदारी भारत में परिधान उद्योग के भविष्य को लेकर मजबूत विश्वास को दर्शाती है, जिसके अगले पांच वर्षों में 100 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है.