English മലയാളം

Blog

Screenshot 2021-12-30 112953

 कन्नौज में बीजेपी के जनविश्वास यात्रा के दौरान बीजेपी नेता आपस में भिड़ गए। छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के नेहरू कॉलेज में जनविश्वास यात्रा के तहत जनसभा के लिए मंच तैयार किया गया था। वर्तमान विधायक और बीजेपी जिला उपाध्यक्ष के समर्थकों में मंच पर बैठने को लेकर विवाद हो गया।

 

Also read:  मणिपुर-नागालैंड सीमा पर दज़ुको घाटी के जंगलों में भीषण आग, CM बीरेन सिंह ने कहा दुर्भाग्यपूर्ण

विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में सरगर्मी तेज हो गई है। हर दिन राज्य में कई रैलियां और जनसभा हो रही है। ऐसे में विपक्षियों को जवाब देने की जगह बुधवार को बीजेपी कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए।  मंच पर बैठने को लेकर ऐसा बवाल हुआ कि लोग एक दूसरे पर टूट पड़े और मारपीट करने लगे।

Also read:  डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के ससुराल अफजलपुरवारी का नाम शिवपुरवारी करने की उठी मांग, जिला पंचायत सदस्य ने पेश किया प्रस्ताव

दरअसल यह घटना कन्नौज में बीजेपी के जनविश्वास यात्रा के दौरान हुई। छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के नेहरू कॉलेज में जनविश्वास यात्रा के तहत जनसभा के लिए मंच तैयार किया गया था। वर्तमान विधायक और बीजेपी जिला उपाध्यक्ष के समर्थकों में मंच पर बैठने को लेकर विवाद हो गया।

Also read:  सुप्रीम कोर्ट पलटा गुवाहाटी हाईकोर्ट का फैसला, मार्फिन के साथ पकड़े गए आरोपियों की जमानत की खारिज

वर्तमान बीजेपी विधायिका अर्चना पांडे के समर्थकों पर बीजेपी जिला उपाध्यक्ष और उनके समर्थकों पर हमला करने का आरोप है। नगर भ्रमण के बाद  नेहरू महाविद्यालय में जनसभा का आयोजन किया गया था।