English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-09 172000

भाजपा का कहना है कि शराब घोटाले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद भ्रष्टाचारियों में दहशत है।

दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि शराब घोटाले के मास्टरमाइंड तक अब जांच पहुंच रही है, जिससे आम आदमी पार्टी (आप) में घबराहट है। वह जांच को प्रभावित करने के लिए दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। आप के नेता तिहाज़ जेल में सिसोदिया की जान को खतरा होने की बात कह रहे हैं।

Also read:  सड़क में जलभराव से गंदे नाले में स्कूटर समेत जा गिरे कपल, IAS ने कहा-ये स्मार्ट सिटी है!

प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सिसोदिया के पास मुख्यमंत्री व अन्य आप नेताओं के कई राज हैं। आशंका है कि सच छिपाने के लिए आप नेता उप मुख्यमंत्री कि हत्या की साजिश रच रहे हैं। दिल्ली सरकार की जेल में यदि पूर्व उपमुख्यमंत्री की जान को खतरे की बात कही जा रही है तो यह गंभीर विषय है। इसे गंभीरता लेते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए।

Also read:  महामहिम सुल्तान ने ओमान की शाही सेना की तोपखाने का दौरा किया

 

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को पहले गाली देने वाले आप के नेता अब उन्हें गले लगा रहे हैं। उनसे शराब घोटाले की जांच व कार्रवाई के विरोध में पत्र लिखवा रहे हैं। नौ अलग-अलग नेताओं ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सिसोदिया की गिरफ्तारी का विरोध किया है। पत्र लिखने वालों पर भी भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं।

Also read:  महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने पहुंचे देवेन्द्र फडणवीस, सरकार बनाने का किया दावा

भ्रष्टाचरियों का एक समूह जांच एजेंसियों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, जिसमें वह सफल नहीं होंगे। भ्रष्ट लोगों को अवश्य सजा मिलेगी। जांच एजेंसियों को बिना किसी दबाव में आए शराब घोटाले की निष्पक्ष जांच कर इसके साजिशकर्ता को पकड़ना चाहिए। दिल्ली में भ्रष्टाचार करने वाले एक-एक करके सामने आ रहे हैं। अदालत से उन्हें जमानत नहीं मिल रही है।