English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-08-17 075839

26 जुलाई को कर्नाटक के बेल्लारे में बीजेपी युवा मोर्चा के 32 साल के नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या कर दी गई थी। इसकी जांच NIA को सौंप दी गई थी। FIR में लिखा है कि इलाके के लोगों में दहशत फैलाने की मंशा से ऐसा किया गया।

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (BJP) युवा मोर्चा के नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या के मामले में एफआईआर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दावा किया है कि आरोपी व्यक्तियों ने इलाक के लोगों में आतंक फैलाने के इरादे से उसे मारने की साजिश रची थी।

Also read:  5वें राउंड की मीटिंग में किसान संगठनों ने सरकार से मांगा पिछली बैठक में उठाए गए मुद्दों पर लिखित जवाब

32 साल के नेट्टारू को 26 जुलाई को दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारे में बाइक सवारों ने मौत के घाट उतार दिया था। वो जिला बीजेपी युवा मोर्चा कमेटी का सदस्य था।

11 अगस्त को कर्नाटक पुलिस ने इस मामले में 3 और लोगों को गिरफ्तार किया था. उससे पहले 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। FIR में लिखा है कि 26 जुलाई को रात 8:30 बजे नेट्टारू ने चिकन शॉप बंद की। वो बाइक पर अपने घर जाने वाला था और शिकायतकर्ता (वर्कर) रेन कोट लेने के लिए दुकान में गया था। इसी दौरान उसने तेज आवाज सुनी और वो बाहर आया। उसने देखा कि नेट्टारू जमीन पर पड़ा हुआ है. उसने देखा कि 3 हमलावर बाइक पर भाग गए और उनके हाथों में हथियार थे। नेट्टारू के सिर पर चोट थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Also read:  कच्चे तेल की कीमतों में 18 प्रतिशत की गिरावट

27 जुलाई को इस मामले में बेल्लारे पुलिस ने FIR दर्ज की थी, लेकिन 29 जुलाई को कर्नाटक सरकार ने इस केस को एनआईए को सौंपने का फैसला किया। कर्नाटक पुलिस ने शुरू में इस मामले में मोहम्मद शारिक, जाकिर सावनूर, सद्दाम और हैरिस को गिरफ्तार किया था।

Also read:  Coronavirus India: पिछले 24 घंटे में मिले 32981 मरीज, पहली बार कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या चार लाख से कम