English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-21 083133

सेना में भर्ती होने के लिए उत्तराखंड के युवाओं के मजबूत हौसले और मुश्किलों को दर्शाता वीडियो सोशल मीडिया पर भयंकर वायरल हो गया है। वीडियो में 19 साल का लड़का देर रात नोएडा की सड़क पर बिना की परवाह किए बगैर दौड़ता चला जा रहा था।

 

उत्तराखंड मूल के फिल्मकार विनोद कापड़ी ने उसे कार से घर छोड़ने का ऑफर दिया, लेकिन बार-बार अनुरोध के बावजूद लड़का मना करता रहा। कापड़ी ने जैसे यह वीडियो अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट किया। बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर युवके के हौसले को सराहने वालों की बाढ़ आ गई।

गांव से दूर शहर में तमाम मुश्किलों के बीच भी लड़का चेहरे पर हंसी लिए सड़क पर दौड़े जा रहा है। पसीने से लथपथ कहीं चेहरे पर सिकन नहीं है। फिल्मकार विनोद कापड़ी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि रात 12 बजे उन्हें यह लड़का कंधे में बैग टांगे बहुत तेज दौड़ता नजर आया। उन्होंने लिखा, उसके दौड़ने की वजह सुनेंगे तो आपको इस लड़के से प्यार हो जाएगा।

Also read:  फर्जी IAS को पुणे क्राइम ब्रांच ने दबोचा, सरकारी और गैर-सरकारी कार्यक्रमों में भी PMO का अधिकारी बनकर पहुंचता था

वीडियो में कापड़ी लड़के को लिफ्ट देना चाहते हैं, लेकिन लड़का मना कर देता है और कहता है कि दौड़ते हुए ही जाएगा। फिर पूछने पर बताता है कि सेक्टर 16 में McDonalds में काम करता है। कार सवार कापड़ी फिर लिफ्ट देने का ऑफर करते हैं, लेकिन लड़का कहता है कि उसे दौड़ने का टाइम ही अभी मिलता है, वह ऐसे ही जाएगा। कारण पूछने पर लड़का कहता है, आर्मी के लिए दौड़ रहा हूं। लड़के के मुंह से यह वह शब्द हैं, जो हर किसी को झकझोर रहे हैं।

नाम पूछने पर दौड़ते-दौड़ते लड़का नाम प्रदीप मेहरा बताता है। बताता है कि वह अल्मोड़ा उत्तराखंड का रहने वाला है। कापड़ी कहते हैं, सुबह दौड़ लेना, अभी कार से छोड़ देता हूं। लड़का कहता है, उसे सुबह ड्यूटी पर जल्दी जाना होता है और खाना भी बनाना होता है। फिर कापड़ी कुमाउनी में पूछते हैं, ईजा-बौजू का छन (माता-पिता कहां हैं)? जवाब में लड़का कहता है, मां का इलाज चल रहा है, हॉस्पिटल में है। यह बातें भावुक कर जाती हैं।

Also read:  कोरोना मूल वायरस के मुकाबले 318% तेजी से फैल रहा ओमिक्रन, देश में तीसरी लहर की आहट

फिर लड़का पहाड़ी में बताता है, यहां भाई के साथ रहता हूं। रोजाना 10 किमी दौड़ता है, सेक्टर 16 से बरोला तक। यह सुन कापड़ी, लड़के के हिम्मत की दाद देते हैं। कापड़ी लड़के को अपने घर चलकर खाना खाने के लिए कहते हैं तो लड़का जवाब देता कि उसका बड़ा भाई भूखा रह जाएगा। वह अब घर जाकर खाना बनाएगा। क्योंकि भाई नाइट ड्यूटी पर गया है। कापड़ी आखिरी तक लिफ्ट देने की बात कहते हैं, लेकिन लड़का मना कर देता है। कहता है उसकी रनिंग बिगड़ जाएगी। उसका रोज का रूटीन है। कापड़ी कहते हैं प्रदीप तुम लाजवाब हो। वह कहते हैं यह वीडियो वायरल हो जाएगा। इसपर प्रदीप हंसते हुए कहते हैं, मुझे कौन देखेगा और मैं कोई गलत काम थोड़ी कर रहा हूं। कापड़ी इसपर प्रदीप का हौसला बढ़ता है। आखिरी में ‘ऑल द वेस्ट’ कहकर कापड़ी अपनी राह और लड़का अपनी राह निकल जाते हैं।

कापड़ी ने रविवार को जैसे ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया, यह तेजी से वायरल हो गया। उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी वीडियो शेयर किया है। कवि कुमार विश्वास ने भी वीडियो शेयर किया है। इसके अलावा कई साहित्यकार, वरिष्ठ पत्रकार और राजनेताओं ने वीडियो शेयर युवक के जज्बे को सराहा है। उत्तराखंड में माकपा माले के नेता इंद्रेश मैखूरी ने लिखा, ‘पहाड़ की जवानी के जज्बे, हौसले और गरीबी से जूझती व्यथा देखिये। अल्मोड़ा के युवा प्रदीप मेहरा अपवाद नहीं, कई पीढ़ियों से पहाड़ के युवाओं के आस और हौसले के प्रतिनिधि हैं। उनके हौसले को सलाम, शुभकामनाएं। वरिष्ठ पत्रकार फिल्मकार विनोद कापड़ी को भी साधुवाद, इस वीडियो के लिए।

Also read:  मनल अल-लुहैबी को जेद्दा में शिक्षा का कार्यवाहक महानिदेशक नियुक्त किया गया

कापड़ी ने रविवार रात को भी युवक का वीडियो बनाकर पोस्ट किया है। कापड़ी ने लिखा प्रदीप का स्कूल रिकॉर्ड में नाम पुष्कर मेहरा है। 11 बजे पूरा काम करने के बाद McDonalds में फिर मुलाक़ात हुई। उसे बता दिया गया है कि देश उसे कितना प्यार दे रहा है।