भाजपा कार्यकर्ताओं ने के वेंकटेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा ने कर्नाटक सरकार पर उसकी पांच गारंटी योजनाओं को भी अभी तक लागू नहीं करने का भी आरोप लगाया।
कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार के मंत्री के वेंकटेश के गोहत्या को लेकर दिए गए बयान से सियासी पारा चढ़ गया है। मंत्री के बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता गायों को लेकर सड़कों पर उतरे। बता दें कि के वेंकटेश ने अपने एक बयान में कहा कि ‘अगर भैंसों को मारा जा सकती है तो गायों को मारने में क्या दिक्कत है?’
Also read: Farmers Protest : कृषि कानूनों के विरोध में किसान आज रेल रोको आंदोलन,ये हैं संवेदनशील रूट
के वेंकटेश के बयान के खिलाफ सड़कों पर उतरे बीजेपी कार्यकर्ता
के वेंकटेश के इस बयान के विरोध में बेंगलुरु में भाजपा कार्यकर्ता गायों के साथ सड़कों पर उतरे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने के वेंकटेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा ने कर्नाटक सरकार पर उसकी पांच गारंटी योजनाओं को भी अभी तक लागू नहीं करने का भी आरोप लगाया। भाजपा ने इसे लेकर भी बेंगलुरु में धरना प्रदर्शन किया।