English മലയാളം

Blog

n4400650421667976103959dfcb7d88e4c0a719da113ee18b93e77e4522865d6f22d25338a69efa6a028d0d

दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) कल यानी 10 नवंबर को अंडर ग्रेजुएट एडमिशन के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट (DU UG Merit List 2022) जारी जारी करेगी।

यह मेरिट लिस्ट शाम 5 बजे जारी किया जाएगा। उम्मीदवार जो भी इसके लिए आवेदन किए हैं, वे Delhi University की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर मेरिट लिस्ट (DU UG Admission 2022 Merit List) चेक कर सकते हैं।

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://admission.uod.ac.in/ पर क्लिक करके भी DU UG Admission 2022 की तीसरी मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं. इससे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) ने अंडर ग्रेजुएट एडमिशन के लिए रिक्त सीटों की पाठ्यक्रम और कॉलेजवार संख्या की सूची जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय ने नए उम्मीदवारों के लिए मिड-एंट्री के लिए 5 से 7 नवंबर तक दो दिवसीय विंडो और पहले से ही एडमिशन लेने वाले उम्मीदवारों के लिए अपग्रेडेशन का विकल्प भी दिया था।

Also read:  शरद पवार के NCP में आज शामिल होंगे पीसी चाको,शरद पवार की पार्टी ने दी जानकारी

डीयू ने कहा, “मिड-एंट्री के प्रावधान के माध्यम से जो उम्मीदवार या तो CSAC फेज I में आवेदन करने में विफल रहे या फेज II को पूरा नहीं कर पाए, वे CSAS के तीसरे दौर में भाग ले सकेंगे।” DU तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को 11 नवंबर (सुबह 10 बजे) से 13 नवंबर (4:59 बजे) के बीच आवंटित सीट को स्वीकार करना होगा। ऑनलाइन आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 15 नवंबर (शाम 4:59 बजे) है।

Also read:  मुंगेली जिला प्रशासन ने नर्सिंंग होम एक्ट का पालन नहीं करने पर जिला मुख्यालय में संचालित जीवन ज्योति अस्पताल का लाईसेंस निरस्त किया

DU UG Admission 2022 ऐसे करें चेक

Also read:  प्रयागराज विकास प्राधिकरण की तरफ से 1731 वर्गमीटर में तैयार कराए जा रहे 76 फ्लैटों के लिए कुल 6071 लोगों ने किया आवेदन

Delhi University की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

उस लिंक पर क्लिक करें, जहां लिखा हो।

आवश्यक विवरण दर्ज करें।

आपका DU UG Admission 2022 Merit List स्क्रीन पर दिखाई देगा।