English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-21 200304

उदयपुर में चिंतन शिविर के बाद राजस्थान कांग्रेस की चिंता बढ़ती ही जा रही है। डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा के इस्तीफे के दो दिन बाद ही पंकज सुराणा ने भाजपा ज्वाइन कर ली।

 

पंकज सुराणा राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी रहे कांग्रेस नेता जवाहर सुराणा के बेटे हैं। इन्होंने शुक्रवार को केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की मौजदूगी में भाजपा का दुपट्टा पहनकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Also read:  अजय माखन की हार के बाद कुलदीप बिश्नोई पर कार्रवाई करेगी कांग्रेस, सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने "अंतरात्मा" की आवाज पर वोट किया

मीडिया से बातचीत में भाजपा जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने बताया कि कांग्रेस के उदयपुर चिन्तन शिविर का असर जोधपुर में भी नजर आने लगा है। कांग्रेस से मोहभंग होने के बाद जोधपुर युवा कांग्रेसी भी भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित हो कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

Also read:  अमेरिका की धमकी के बाद विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया, कहा-हमारे रिश्ते बेहद खुले हैं, राजनीतिक रंग ना दें

भाजपा ज्वाइन करने के अवसर पर पंकज सुराणा ने जोधपुर सांसद केन्द्रीय मंत्री शेखावत का आभार जताया। सुराणा का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

बता दें कि जवाहर सुराणा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाते रहे हैं। उन्हें राजस्थान में चुनाव को लेकर बेहतरीन रणनीतिकार माना जाता था। वे सीएम गहलोत के लिए रणनीति तैयार करने में अहम भूमिका निभाते थे। अक्सर मुख्यमंत्री गहलोत भी उनके घर जाते रहते थे। अब सुराणा के निधन के बाद उनके बेटे ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

Also read:  अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन के लिए 1,500 करोड़ आवंटित,गुजरात में अब तक का सबसे बड़ा बजट