English മലയാളം

Blog

उत्तर प्रदेश की प्रयागराज लोकसभा सीट से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिवाली की रात पटाखे जलाते वक्त उनकी छह वर्षीय पोती कीया बुरी तरह झुलस गई थी, जिसकी मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

Also read:  Bharat Bandh: सीएम योगी की चेतावनी- भारत बंद के दौरान कानून-व्यवस्था हाथ में ली तो होगी कठोर कार्रवाई, पुलिस को हिदायत

दिवाली की रात पटाखे से झुलसने के बाद कीया को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था।
मालूम हो कि अभी कुछ ही दिन पहले रीता बहुगुणा जोशी की बहू रिचा के साथ पोती कीया कोरोना पॉजीटिव पाई गई थीं। तीनों को पीजीआई लखनऊ से मेदांता दिल्ली शिफ्ट किया गया था, जहां सांसद के पति पीसी जोशी पहले से एडमिट थे।

Also read:  'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच घटिया और छोटी है, 1000 और रेड कर लोगे मेरे खिलाफ, कुछ नहीं मिलेगा- मनीष सिसोदिया

तबीयत बिगड़ने पर सांसद को आईसीयू में एडमिट कराना पड़ा था। 15 सितंबर को वह आईसीयू से बाहर आई थीं और अस्पताल में ही अपने पति का जन्मदिन मनाया था। 21 सितंबर को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था।

Also read:  यूपी मे दो युवा विधायक जो सबसे कम उम्र में बने विधायक, एक 25 की उम्र में करोड़पति तो दूसरा पीसीसीएस अफर का बेटा

उसके बाद दिल्ली आवास में क्वारंटीन रहीं। ठीक होने के बाद प्रयागराज दीपावली मनाने आई थीं कि इतना बड़ा हादसा हो गया।