English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-10-17 161550

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फ्रांसिस्को सरदिन्हा ने सोमवार को दावा कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो भाजपा को हरा सकती है। राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा को अब रोक देना चाहिए और हिमाचल प्रदेश व गुजरात के विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करना चाहिए।

 

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सांसद सरदिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष के लिए वोट डालने के बाद कहा, ‘मैं चाहता हूं कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को रोकें और लोगों को जागरूक करने के लिए हिमाचल प्रदेश और गुजरात जाएं ताकि वे पार्टी के लिए वोट डाल सकें और भाजपा को हरा सकें। कांग्रेस ही एकमात्र विपक्षी पार्टी है जो भाजपा को हरा सकती है।’

Also read:  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भरतसिंह सोलंकी ने राजनीति से लिया ब्रेक, सोलंकी का प्रेमिका के साथ हुआ था वीडियो वायरल

चुनाव आयोग ने शुक्रवार विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा की है, जिसके मुताबिक हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसबर को मतगणना होगी। 182 सीटों पर वाली गुजरात विधानसभा के लिए इस साल के अंत में चुनाव होंगे।

Also read:  एक्शन में दिल्ली पुलिस की ‘लेडी सिंघम’, महिला पुलिसकर्मियों की टीम ने 229 बदमाशों को किया गिरफ्तार

पार्टी अध्यक्ष के लिए वोट डालने के बाद सरदिन्हा ने कहा कि चुनाव लड़ने का कोई मतलब नहीं है, जब हर कोई जानता है कि उनकी हार पक्की है। उन्होंने कहा, शशि थरूर मेरे सहयोगी हैं। मुझे उनसे मिलना होता तो मैं उनसे इसके लिए अनुरोध करता, लेकिन मुझे पता है हर कोई मल्लिकार्जुन को वोट करेगा। आप जानते हैं कि आप सौ फीसदी हारने वाले हैं। आप बस यह दिखाना चाहते हैं कि आपने भी चुनाव लड़ा था।

Also read:  ‘आज नहीं तो कल या परसों सच्चाई की जीत अवश्य होती, मेरा रास्ता क्लियर है, मेरे दिमाग में स्पष्टता है कि आगे क्या करना है और मेरा काम क्या है-राहुल गांधी

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ‘इसमें कोई नई बात नहीं है। पहले भी निर्विरोध चुनाव हुए हैं, मैडम सोनिया जी अध्यक्ष थीं, राहुल जी अध्यक्ष थे और अब चुनाव हैं और मुझे भरोसा है कि मल्लिकार्जुन जी कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे।’

निर्मल कांत