English മലയാളം

Blog

n4551474101671870391853fa3ec37f38ea637ce3c368e93fabb9e63033cdea43094eb7f965c15f56fb9467

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए जारी अलर्ट के बीच कांग्रेस ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा स्थगित करने से साफ इंकार कर दिया है।

जिसके बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस से सवाल किया कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी कोविड जांच कराई है?

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री यात्रा के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। उस दिन राहुल गांधी मुख्यमंत्री के हाथों में हाथ डालकर चल रहे थे। क्या राहुल गांधी ने अपनी कोविड-19 संबंधी जांच कराई? केंद्रीय मंत्री ने जानना चाहा कि क्या भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए अन्य लोगों ने अपनी कोविड जांच कराई है? उन्होंने कहा क्या कांग्रेस कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करेगी? क्या एक परिवार या एक पार्टी कोविड प्रोटोकॉल से बढ़कर है?

Also read:  पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर BSF और पाकिस्तानी रेंजर्स ने अटारी-बाघा बोर्डर पर बांटी मिठाई

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि देश में कोरोना वायरस संक्रमण फिर से बढ़ता है, तो कांग्रेस को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा। ठाकुर ने कहा कि क्या कांग्रेस नेताओं ने कोविड के बारे में उसी तरह गलत जानकारी फैलाना जारी रखने का फैसला किया है जैसा कि उन्होंने टीकों के बारे में किया था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कई लोगों के अस्पतालों में भर्ती होने पर देश के स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है और इसके लिए कोविड को लेकर गलत सूचनाएं एवं भ्रम फैलाने वाले कांग्रेस नेता जिम्मेदार हैं।

Also read:  दिल्ली में प्रताप नगर की एक कपड़ा फैक्टरी में भीषण आग, एक की मौत

वहीं भारत जोड़ो यात्रा के 107वें दिन बदरपुर सीमा से दिल्ली में प्रवेश करने के बाद कांग्रेस की शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में शक्ति प्रदर्शन करने की योजना है। सुक्खू 19 दिसंबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इससे तीन दिन पहले उन्होंने राहुल गांधी के साथ यात्रा में भाग लिया था।

Also read:  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात