English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-09-01 105829

दुबग्गा में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के घर पर शुक्रवार तड़के 28 वर्षीय विनय श्रीवास्तव की गोली मार कर हत्या कर दी गई। गोली विनय के माथे पर मार गई। हत्या की सूचना पर डीसीपी पश्चिम राहुल राज, एसीपी काकोरी अनूप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने मौके से केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे की पिस्टल बरामद कर ली है। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है। डीसीपी के मुताबिक विनय श्रीवास्तव कन्हैया माधवपुर वार्ड फरीदीपुर के रहने वाले हैं। उनके भाई विकास श्रीवास्तव ने बताया कि रात भाई विकास किशोर के घर पर गया था। वहां अजय रावत, अंकित वर्मा, शमीम और बाबा रहते हैं। वहां चारों लोगों ने भाई के साथ खाना-पिया। इसके बाद उनके बीच झड़प हुई। इसी दौरान भाई की गोली मार कर हत्या कर दी गई। डीसीपी ने बताया कि चारों आरोपितों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर हत्या के कारणों के बारे में जानकारी की जा रही है।

Also read:  एजुकेशन और सोशल अवेयरनेस की वजह से भारत की जनसंख्या में लगातार देखी जा रही गिरावट- जयशंकर

व‍िनय के स‍िर पर म‍िले गहरी चोट के न‍िशान

डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने बताया क‍ि व‍िनय श्रीवास्‍तव को गोली लगी है। स‍िर में चोट के न‍िशान हैं। घर में छह लोग आये थे। रात में साथ में खाना खाया था। मौके पर प‍िस्‍टल म‍िली है। प‍िस्‍टल व‍िकास क‍िशोर की बताई जा रही है। सारी जांच की जाएगी। सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है। इसकी फुटेज न‍िकाली जा रही है। फोरेंस‍िक टीम भी जांच में लगी है। मृतक के पर‍िजनों ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर एफआईआर ल‍िखी जा रही है।

जांच के बाद सामने आयेगा क‍िसने मारी गोली- केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा ये तो जांच का व‍िषय है क‍ि क्‍या घटना हुई है। मुझे जब पता चला तो मैनें कम‍िश्‍नर साहब को फोन कर घटना की सूचना दी। शव पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेजा गया है। जो सच होगा वो सामने आएगा। बेटे व‍िकास की प‍िस्‍टल से गोली मारे जाने की बात पर उन्‍होंने कहा क‍ि जांच के बाद सब सच सामने आ जाएगा।

Also read:  महाराष्ट्र: संजय राउत के करीबी कारोबारी को ईडी ने गिरफ्तार, 1040 करोड़ रुपये के एमएचएडीए भूमि घोटाला में कार्रवाई

घटना के समय दिल्ली में थे व‍िकास

केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि घटना के समय विकास किशोर उर्फ आसू दिल्ली में थे। विधायक बीमार थीं। वह अस्पताल में भर्ती है। इस लिए विकास कल ही दिल्ली चले गए थे।

मैं परिवारीजन के साथ, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी

केंद्रीय राज्य मंत्री घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मैं परिवारीजन के साथ हूं। जैसे ही मुझे घटना की जानकारी हुई तत्काल पुलिस कमिश्नर को फोन कर सूचना दी। विनय श्रीवास्तव करीब छह साल से हमसे परिचित है। उसका आनाजाना था, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस अपनी जांच कर ले। जांच के बाद सारा कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

Also read:  बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक 16,17 जनवरी को, जेपी नड्डा के कार्यकाल के विस्तार को मिलेगी मंजूरी

व‍िनय की हत्‍या के समय घर में कौन-कौन मौजूद था

सांसद कौशल किशोर ने कहा क‍ि मुझे नहीं पता घर में कौन कौन लोग मौजूद थे। उन्‍होंने बताया क‍ि व‍िनय श्रीवास्‍तव काफी लंबे समय से उनके साथ था।

शराब पीने से 2020 में हुई थी बेटे आकाश की मौत

बता दें क‍ि अक्‍टूबर 2020 में सांसद कौशल क‍िशोर के बड़े बेटे आकाश किशोर उर्फ जैवी का न‍िधन हो गया था।आकाश किशोर को किडनी की समस्या से परेशान थे।