English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-03 193410

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया स्मार्ट सिटी के थीम रोड का निरीक्षण करने ग्वालियर पहुंचे। यहां घटिया निर्माण को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया भड़क गए। टूटी-फूटी टाइल्स, अस्थायी लाइट फिटिंग, बेतरतीब होर्डिंग, ग्वालियर के साइन बोर्ड और उगी घास।शहर की करोड़ों रुपये की मुख्य सड़क की यह हालत देख सिंधिया गुस्सा हो गए।

 

सिंधिया गुस्से में आकर ठेकेदारों और अधिकारियों से कहा कि यह क्या हाल है। स्मार्ट सिटी है या जंगल? घास कहीं भी उग रही है, कोई इसकी जिम्मेदारी लेगा। इसके बाद नाराज सिंधिया ने स्मार्ट सिटी और नगर निगम के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए मई महीने के अंत तक सभी कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 2 दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आए हुए हैं। उन्होंने शहर में चल रही विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करना शुरू किया।

Also read:  UAE weather: रेड, येलो अलर्ट जारी, अधिकारियों ने दी कोहरे की चेतावनी

सबसे पहले वह एलिवेटेड रोड पर पहुंचे। यहां सब ठीक लग रहा था। लेकिन जब वह स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट थीम रोड पर पहुंचे तो यहां कई कमियां देखकर मूड खराब हो गया जमकर फटकार लगाई। कटोरा ताल के बाहर ग्वालियर का साइन बोर्ड ही उखड़ गए। जगह-जगह साइन बोर्ड पर सेलो टैप लगा हुआ था। साइन बोर्ड के सामने बड़ी-बड़ी घास उग आई थी। यह सेट नहीं था। यह देखकर सिंधिया आग बबूला हो गए। उन्होंने साइन बोर्ड को भूरे रंग में चमकीला बनाने के निर्देश दिए। अब यह सफेद रंग का हो गया है। यहां लाइट फिटिंग भी अस्थायी की गई है। इसे ठीक करने के निर्देश भी दिए।

Also read:  मैदान में बारिश ने फिर बढ़ाई ठंड, येलो अलर्ट जारी, कई राज्यों में बरसेंगे बादल

साइन बोर्ड के सामने पत्थर उखाड़ रहे हैं। टाइल्स छूने भर से ही निकल रही थी। जहां पूरी खूबसूरती बिखेरनी थी, वहां नगर निगम ने होर्डिंग साइन बोर्ड का पोल लगा दिया। यह देख सिंधिया फिर गुस्सा हो गए और उन्होंने स्मार्ट सिटी सीईओ को इसे तत्काल ठीक करने का आदेश दे दिया। निरीक्षण के बाद सिंधिया ने कहा कि हमें थीम रोड की फिनिशिंग में सुधार चाहिए। इसमें कई कमियां हैं। जिन्हें चिन्हित कर लिया गया है। केंद्रीय मंत्री ने 21 मई तक थीम रोड का सारा काम पूरा करने के निर्देश दिया।

Also read:  सशक्त प्राचीन लोककला है कठपुतली कला, भारत में कब शुरू हुआ और क्या है इसका इतिहास?