English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-01 105033

देश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में निरंतर उतार चढ़ाव आ रहा है। बीत 24 घंटे में 7,946 नए मरीज मिले हैं, वहीं सक्रिय केस और दैनिक संक्रमण दर में गिरावट आई है।

 

गुरुवार सुबह 8 बजे अपडेट कोरोना आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 9,828 मरीजों ने कोरोना का मात दे दी। इससे सक्रिय केस घटकर 62,748 हो गई। दैनिक संक्रमण दर घटकर 2.98 फीसदी रह गई है।

Also read:  बहरीन के हवार द्वीप पर खुलेगा वन्यजीव अभयारण्य से घिरा रिजॉर्ट

कुल केस की तुलना सक्रिय केस से करें तो ये मात्र 0.14 फीसदी हैं। कोविड रिकवरी रेट बढ़कर 98.67 फीसदी हो गया है। बीते 24 घंटे में कोरोना के सक्रिय मामलों में 1,919 मामलों की गिरावट आई है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.57 फीसदी है। जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई। महामारी से अब तक 4,38,45,680 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में कोविड वैक्सीन की 212.52 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

नई मौतों में कहां कितनी
केरल की पुरानी 12 मौतों को अलग कर दें तो बीते 24 घंटों में 25 मौतें हुई हैं। इनमें से महाराष्ट्र में पांच, गुजरात और पश्चिम बंगाल में तीन-तीन, दिल्ली, कर्नाटक, मिजोरम, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में दो-दो और बिहार, ओडिशा, पुडुचेरी और पंजाब के एक-एक व्यक्ति मौत शामिल है।

Also read:  IMD Himachal Weather Update: हिमाचल के कई जिलों में मूसलाधार बारिश से जगह-जगह भूस्खलन, शिमला नेशनल हाईवे बंद, शिमला और मंडी में दो दिन स्कूल और कॉलेज बंद

37 मौतों के साथ कुल मृतक बढ़कर 5,27,911

Also read:  मणिपुर यूनिवर्सिटी के एससी कैंडिडेट्स का आरक्षण को घटाने के फैसले को SC ने बरकरार रखा 

देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,44,36,339 हो गई है। बीते 24 घंटे में 37 मौतें हुई हैं। इनमें केरल द्वारा जोड़ी गईं 12 मौतें शामिल हैं। इस तरह अब कुल कोरोना मृतकों की संख्या 5,27,911 हो गई है।