गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी नेता और पूर्व मंत्री नरेश रावल और पूर्व सांसद राजू परमार बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। दोनों नेता कई दशकों तक कांग्रेस के साथ रहे हैं।
गुजरात भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल ने उन्हें भगवा अंगवस्त्र और टोपियां देकर पार्टी में उनका स्वागत किया। बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी भाजपा में शामिल हो गए। परमार 1988 से 2006 के बीच तीन बार गुजरात से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। दलित समुदाय के प्रतिष्ठित नेता परमार अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए राष्ट्रीय समिति के सदस्य भी रहे।
Also read: यूक्रेन से निकासी अभियान पर अभी कोई फैसला नहीं, घटनाक्रम पर हमारी पूरी नजर-विदेश मंत्रालय
रावल मेहसाणा में वीजापुर विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। वह गुजरात में कांग्रेस की सरकार के दौरान गृह और उद्योग मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने 1985, 1990 और 1998 में विधानसभा चुनाव जीता था।