English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-11 082309

गुजरात में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावी साल में कांग्रेस भी एक्टिव मोड में आ गई है।पार्टी आदिवासी मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए जोर लगा रही है तो वहीं गुटबाजी शीर्ष नेतृत्व के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

 

गुजरात की सत्ता के लिए होने वाली चुनावी जंग से पहले कांग्रेस इस चुनौती से पार पाना होगा। ये कांग्रेस नेतृत्व को भी मालूम है और अब इसको लेकर कमान खुद राहुल गांधी ने संभाल ली है।

गुजरात दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दाहोद में आदिवासी समाज की रैली को संबोधित किया। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में पिछले कुछ दिनों से नाराज चल रहे गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल का भी नाम लिया। रैली को संबोधित करन के बाद राहुल गांधी जब मंच से नीचे उतरे, उन्होंने हार्दिक पटेल से बात भी की। राहुल गांधी और हार्दिक पटेल के बीच कुछ मिनट बातचीत हुई।

Also read:  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 5 लोगों की मौत

राहुल गांधी ने रैली से पहले कांग्रेस नेताओं, विधायकों के साथ बैठक भी की। इस बैठक में भी नरेश पटेल का मुद्दा उठा।  कांग्रेस विधायकों ने ये मुद्दा उठाते हुए कहा कि जिस तरह पार्टी ने पीके को लेकर स्टैंड साफ किया, उसी तरह नरेश पटेल को लेकर भी अपना रुख साफ कर दे. इससे जो भ्रम और उहापोह की स्थिति बनी है, वह खत्म हो जाएगी। राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं और विधायकों को सकारात्मक सोच के साथ जनता के बीच जाने का संदेश दिया।

Also read:  सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- केंद्र सरकार से कहा-'जिन राज्यों में हिंदुओं की जनसंख्या कम है, वहां उन्हें अल्पसंख्यक का दर्जा दिया जा सकता है'

उन्होंने ये संदेश भी दे दिया कि कोई भी व्यक्ति संगठन से बड़ा नहीं है। पार्टी सबसे पहले आती है और कोई भी खुद को पार्टी से बड़ा न समझे। राहुल गांधी ने कहा कि राज्य सरकार को घेरने का ये सबसे सही समय है. इस समय प्रदेश और केंद्र की सरकार बैकफुट पर है। आम जनता महंगाई और सरकार की नीतियों से परेशान है। उन्होंने कहा कि 2017 में जब चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी तब गुजरात कांग्रेस के नेता ही कह रहे थे कि जीत संभव नहीं है।

Also read:  Goa Assembly Election 2022: गोवा के BJP विधायक विश्वजीत राणे ने प्रमोद सांवत को अपना नेता मानने से किया इनकार

राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिन बाद यही नेता कहने लगे कि 50 से 60 सीटें आ जाएंगी और जब चुनाव नजदीक आया, हर नेता यह कह रहा था कि हम चुनाव जीत सकते हैं। उन्होंने नेताओं को सकारात्मक सोच के साथ चुनाव मैदान में, जनता के बीच जाने और असल नतीजों से पहले हार न मानने की नसीहत दी। बता दें कि हार्दिक पटेल पिछले कुछ दिनों से नाराज चल रहे थे। उनकी नाराजगी की वजह पाटीदार नेता नरेश पटेल के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें बताई जाती रही हैं।