English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-04-24 131355

गैंगस्टर और राजनेता अतीक अहमद के मर्डर के बाद से पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है। मामले को लेकर रोजाना एक से बढ़कर एक खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में खबर मिली है कि गैंगस्टर के एक ध्वस्त कार्यालय के अंदर पुलिस को खून के कुछ धब्बे दिखे हैं।

सफेद कपड़े पर खून के धब्बे

बताते चलें कि प्रयागराज के चकिया इलाके में स्थित कार्यालय में सीढ़ियों और सोफे पर रखे सफेद कपड़े के टुकड़े पर पुलिस को ये खून के धब्बे मिले। हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं है कि ये खून के धब्बे किसके थे।

Also read:  सहारनपुर में नाबालिग के साथ जबरन रेप कर खिलाया जहर, इलाज के दौरान पीड़िता की मौत

पुलिस ने बरामद किया चाकू

इसके साथ ही अतीक अहमद के इस कार्यालय के बाहर पुलिस ने एक चाकू भी बरामद किया है। कार्यालय के बाहर से ये सब चीजें मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Also read:  बुल्ली बाई से खुला Sulli Deals App का राज, आरोपी तक पहुंची पुलिस

अतीक पर चलीं धड़ाधड़ गोलियां

बताते चलें कि 15 अप्रैल को अतीक अहमद का तीन शूटरों ने मर्डर कर दिया था। सरेआम हुए इस मर्डर ने तहलका मचाकर रख दिया था। ये घटना उस वक्त हुई, जब अतीक को प्रयागराज में मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था। वो पुलिस हिरासत में था। गैंगस्टर पर चली धड़ाधड़ गोलियों का पूरा फुटेज कैमरे में कैद हो गया और वायरल होने लगा।