English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-25 212451

यूं तो दुनिया में कई लोग हैं जो अमीर के लिस्ट में शामिल होते हैं। इसी कड़ी में अडानी समूह (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) दुनिया के सबसे अमीर लोगों की फोर्ब्स (Forbes) की लिस्ट में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अडानी की कुल नेट वर्थ (Gautam Adani Net Worth) 123.1 अरब डॉलर है। इस आकड़ें में उन्होंने Berkshire Hathaway के वॉरेन बफेट (Warren Buffett) को पीछे छोड़ दिया है। अब बफेट 121.7 अरब डॉलर की कुल अनुमानित नेट वर्थ (Warren Buffett Net Worth) के साथ छठे स्थान पर हैं।

Also read:  Antilia Case में एक और बड़ा खुलासा, Sachin Vaze ने CCTV फुटेज किए थे जब्त

लिस्ट की बता करें तो दुनिया के सबसे अमीर लोगों की फोर्ब्स की लिस्ट (Forbes World’s Real-Time Billionaires) में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी आठवें स्थान पर हैं। ख़ास बात यह है कि दुनिया के 10 सबसे रईस लोगों में दो भारतीय हैं। अंबानी की कुल नेट वर्थ (Mukesh Ambani Net Worth) 103.70 अरब डॉलर बताई गई है।

Also read:  टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर होगी कार्रवाई, राम मंदिर और सीजेआई पर अभद्र टिप्पणी को लेकर सरकार गंभीर

आज कल के विवादों में घिरे Tesla SpaceX के प्रमुख एलन मस्क (Elon Musk) इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 269.70 अरब डॉलर आंकी गई है। जेफ बेजोस 170.2 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट उनके परिवार की कुल संपत्ति 166.8 अरब डॉलर आंकी गई है दुनिया के सबसे रईस लोगों की फोर्ब्स की लिस्ट में बिल गेट्स (Bill Gates) चौथे स्थान पर हैं। जानकरों के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 130.2 अरब डॉलर आंकी गई है।

Also read:  पुणे में मार्वल विस्टा बिल्डिंग में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां पहुंची आग बुझाने