English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-22 174600

ग्वालियर में इन दिनों भारत माता की प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। इन प्रतिमाओं को तैयार करने के लिए ग्वालियर शहर के रीजनल आर्ट सेंटर में शिल्पकार लगातार काम कर रहे हैं।प्रतिमाओं को रेड स्टोन से तैयार किया जा रहा है।

 

इन दिनों ग्वालियर शहर में भारत माता की प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। इन प्रतिमाओं को तैयार करने के लिए शिल्पकार दीपक विश्वकर्मा लगातार काम कर रहे हैं। दीपक विश्वकर्मा की देखरेख में भारत माता की आकर्षक प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं।

Also read:  NCP प्रमुख शरद पवार का दावा- 'असम को छोड़ हर राज्य में हारेगी BJP'

100 प्रतिमाएं की जा रही हैं तैयार

मोती महल स्थित रीजनल आर्ट सेंटर में भारत माता की 100 प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। खास बात यह है कि प्रत्येक प्रतिमा की ऊंचाई करीब 18 इंच रखी गई है जबकि प्रतिमा की चौड़ाई 13 इंच रखी गई है। सभी प्रतिमाओं को समान आकार दिया जा रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा तैयार करवाई जा रही हैं भारत माता की प्रतिमाएं

सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजकिशोर भार्गव द्वारा भारत माता की यह 100 प्रतिमाएं तैयार करवाई जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजकिशोर भार्गव का कहना है कि इन प्रतिमाओं के माध्यम से वर्तमान युवा पीढ़ी में राष्ट्रीय प्रेम की भावना को जागृत करने का काम किया जाएगा और उनमें मेरा गांव मेरा राष्ट्र के लिए प्रेरणा उत्पन्न की जाएगी।

Also read:  Shrikant Tyagi Arrested: महिला के साथ अभद्रता करने पर श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार

4 जिलों के ग्रामीण इलाकों में स्थापित की जाएंगी भारत माता की प्रतिमाएं

भारत माता की सभी प्रतिमाएं तैयार हो जाने के बाद इन्हें मध्य प्रदेश के 4 जिलों में स्थापित किया जाएगा। खास बात यह है कि इन्हें ग्रामीण अंचल में स्थापित किया जाएगा। शुरुआती दौर में इन प्रतिमाओं को प्रदेश के विदिशा, राजगढ़, होशंगाबाद और मुरैना जिले के ग्रामीण अंचल में स्थापित किया जाएगा।

Also read:  इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (INDIA) के खिलाफ जनहित याचिका दायर, INDIA का इस्तेमाल रोकने की मांग

रेड स्टोन से तैयार की जा रही है भारत माता की प्रतिमाएं

भारत माता की प्रतिमा तैयार कर रहे शिल्पकार दीपक विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि भारत माता की प्रतिमाओं को विशेष तौर से रेडस्टोन से तैयार किया जा रहा है रेड स्टोन से तैयार करने पर यह प्रतिमाएं और भी आकर्षक बनेंगी।