English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-01-24 105454

इन दिनों उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरा ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। इसका असर यातायात पर भी पड़ रहा है। रात के समय में कोहरा इतना घना हो जाता है कि कई बार ट्रेनों का चलना भी मुश्किल हो जाता है।

 

बदले मौसम के कारण ट्रेन आवाजाही काफी प्रभावित हो रही है।

इसके साथ ही कई जगहों पर डेवलपमेंट वर्क चल रहा है जिसके कारण भी ट्रेन को डायवर्ट किया जा रहा है या फिर कैंसिल की जा रही है। भारतीय रेलवे रोजाना आधार पर कैंसिल होने वाली या फिर डायवर्ट की जाने वाली ट्रेनों की पूरी लिस्ट जारी करता है। सोमवार को करीब 500 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।

Also read:  56,782 लोगों के यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया

NTES यानी नेशनल ट्रेन इन्क्वॉयरी सिस्टम पर उपलब्ध डेटा (https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes/) के मुताबिक 24 जनवरी को अब तक 494 ट्रेन कैंसिल की जा चुकी हैं। 9 ट्रेन री-शेड्यूल की गई हैं, जबकि 10 ट्रेन के रूट डायवर्ट किए गए हैं।

Also read:  आम आदमी पार्टी के पंजाब के नव निर्वाचित पांचों राज्यसभा सदस्यों से अरविंद केजरीवाल ने की मुलाकात, जाने कौन है पांचों सांसद

आज रद्द की गई अधिकांश ट्रेनें बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, पश्चिम बंगाल और असम में चलने वाली हैं। ऐसे में अगर आप आज कहीं ट्रेन से यात्रा की प्लानिंग बना रहे हैं तो ट्रेन कैंसिल भी है इसका पता जरूर लगाएं।

Also read:  जनरल मनोज पांडे बने सेना प्रमुख, जाने क्या इतिहास बनाया मनोज पांडे ने?

आपकी ट्रेन भी तो कैंसिल नहीं है, इसे जानने के लिए रेल मंत्रालय के ऐप एनटीईएस NTES पर जानकारी ले सकते हैं। यदि आप कंप्यूटर पर चेक करना चाहें तो आप https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes / पर जाकर कैंसिल ट्रेनों की सूची देख सकते हैं।