English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-03 082713

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस निर्णय से चुनाव आयोग की निष्पक्षता को बरकरार रखने में मदद मिलेगी और इसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे।

 

Also read:  उत्तराखंड में चार दिन के लिए येलो अलर्ट जारी,आज से चल सकती है शीतलहर

श्री तिवारी ने गुरूवार को जारी बयान में कहा कि अभी तक जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एकतरफा मुख्य चुनाव आयुक्त, और चुनाव आयुक्त का चयन 15- 16 घण्टों में कर देती थी, और जिस तरह चुनाव आयोग पर आरोप लगता था कि वह सत्तारूढ़ दल की मदद कर रहा है, उससे लोकतन्त्र में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर तमाम तरह के सवाल उठ रहे थे।

Also read:  भारतीय रुपये में ग्लोबल ट्रेडिंग कम्युनिटी की बढ़ती रुचि का समर्थन करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ा कदम उठाया

उन्होने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की पूर्ण पीठ द्वारा लिया गया यह एक ऐतिहासिक निर्णय है जो दोनो पक्षों को सुनने के बाद एकमत से लिया गया है, इसके दूरगामी परिणाम होंगे। यह चुनाव आयोग को निष्पक्ष बनाने का महत्वपूर्ण निर्णय है ।

Also read:  "चमकदार कुएँ" खोदने के लिए कुवैतियों पर मुकदमा चलाया जाएगा