English മലയാളം

Blog

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2020) का प्रचार गुरुवार को समाप्त होने से चंद घंटे पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बड़ा ऐलान किया. सीएम नीतीश कुमार ने पूर्णिया जिले के धमदाहा में जेडीयू की चुनावी रैली में कहा कि ये उनका आखिरी चुनाव है. नीतीश कुमार यहां जेडीयू प्रत्याशी लेसी सिंह के लिए प्रचार करने पहुंचे थे. इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि सब लोग मिलकर लेसी सिंह को भारी मतों से विजय बनाइएगा.

Also read:  दिल्ली भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर आज बुधवार को राजधानी की सड़कों पर उतरेगी

नीतीश कुमार ने कहा, “आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है और ये मेरा आखिरी चुनाव है…अंत भला तो सब भला..बताइये जिताइयेगा ना लेसी सिंह को?”

इससे पहले किशनगंज की रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा है कि किसी में इतना दम नहीं है कि वो हमारे लोगों को देश से बाहर कर दे. इसी दिन योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी सभा में बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर फेंकने की बात कही थी.

Also read:  फर्जी IAS को पुणे क्राइम ब्रांच ने दबोचा, सरकारी और गैर-सरकारी कार्यक्रमों में भी PMO का अधिकारी बनकर पहुंचता था

तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के दौरान किशनगंज में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नीतीश ने ये बात कही, जहां मुसलमानों की अच्छी खासी आबादी है. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिये उनकी सरकार द्वारा किये गए कार्यों का भी उल्लेख किया. उनका इशारा नागरिकता संशोधन कानून की तरफ था. उन्होंने कहा कि सबको साथ लेकर चलना ही हमारा धर्म है. उन्होंने भाषण के एक अंश का वीडियो क्लिप साझा करते हुए ट्वीट किया है, “सब को साथ ले कर चलना ही हमारा धर्म है.. यही हमारी संस्कृति है.. सब साथ चलेंगे तो बिहार आगे बढ़ेगा..”

Also read:  बिहार में पहले चरण का मतदान शुरू, पीएम मोदी ने सामाजिक दूरियां बनाए रखने की याद दिलाई