English മലയാളം

Blog

Screenshot 2021-12-31 080240

महात्मा गांधी के विचारों और संदेशों को लोगों तक पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज रायपुर में मौन प्रदर्शन करेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत अन्य कांग्रेस नेता शामिल होंगे।

 

ट्वीट में रायपुर कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी एक चिट्ठी भी लगाई गई जिसमें ‘गांधी हमारे अभिमान’ कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। चिट्ठी में लिखा है कि गांधी मैदान स्थित पुराने कांग्रेस भवन में मौन प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। कांग्रेस नेता गांधी प्रतिमा के सामने सुबह साढ़े दस बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक मौन प्रदर्शन में शामिल होंगे। इस दौरान गांधीजी के मूल्यों में आस्था प्रकट करते हुए उनके संदेशों और विचारों को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।

Also read:  नाबालिग से रेप और हत्‍या में फांसी की सजा पाए व्‍यक्ति को सुप्रीम कोर्ट ने किया बरी,कोर्ट ने कहा कि ‘कोर्ट किसी के साथ हुई नाइंसाफी की भरपाई उस केस में बेगुनाह को सज़ा देकर नहीं कर सकता

 

दरअसल, रायपुर में कुछ दिन पहले हुए एक धर्म संसद में धर्म गुरु कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी को लेकर अपशब्द कहे थे। उन्होंने गांधीजी की हत्या के लिए नाथूराम गोडसे की सराहना भी की थी। इसके बाद गुरुवार को धर्म गुरु को मध्यप्रदेश के छतरपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। धर्म गुरु की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश सरकार आमने-सामने भी आ गई।

Also read:  कोरोना केस, सक्रिय केस और संक्रमण दर तीनों में गिरावट आई, पिछले 24 घंटों में 4217 नए केस आए

कालीचरण ने कहा था कि इस्लाम का लक्ष्य राजनीति के जरिए राष्ट्र पर कब्जा करना है। हमारी आंखों के सामने उन्होंने 1947 में कब्ज कर लिया था। उन्होंने पहले ईरान, इराक और अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। उन्होंने राजनीति के जरिए बांग्लादेश और पाकिस्तान पर कब्जा कर लिया था…. मैं नाथूराम गोडसे को सलाम करता हूं कि उन्होंने मोहनदास करमचंद गांधी की हत्या की।

Also read:  BJP ने मेघालय के 60 और नागालैंड के सभी 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की, बीजेपी नागालैंड में सिर्फ 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बाकी सीटें बीजेपी ने सहयोगी गठबंधन एनडीपीपी (NDPP) को दी