English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-02 110640

83 वर्षीय चौकसे के कई आलेख व फिल्म समीक्षा देश की प्रमुख फिल्म पत्रिकाओं व अखबारों में प्रकाशित हुईं। 

 

प्रसिद्ध फिल्म समीक्षक जयप्रकाश चौकसे नहीं रहे। वह पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे। चौकसे ने आज सुबह सवा 8 बजे आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार इंदौर में होगा।

83 वर्षीय चौकसे के कई आलेख व फिल्म समीक्षा देश की प्रमुख फिल्म पत्रिकाओं व अखबारों में प्रकाशित हुईं। कई पाठक उनके लेखन के मुरीद थे। चंद दिनों पहले ही उन्होंने एक अग्रणी अखबार में अपने कॉलम की अंतिम किस्त लिखी थी। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि चौकसे की अंत्येष्टि बुधवार शाम 5 बजे  इंदौर में होगी।

चौकसे के फिल्म जगत की कई हस्तियों से नजदीकी रिश्ते थे। कपूर परिवार और सलीम खान के परिवार के तो वह बहुत करीब थे। उनकी खास किस्म की फिल्म समीक्षा को बॉलीवुड में भी पसंद किया जाता था।
Also read:  शबाब ओमान ने टॉल शिप 2022 के लिए अंतर्राष्ट्रीय मैत्री कप जीता