उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अतीक और अशरफ की हत्या के बाद पहला बयान सामने आया है। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यूपी में अब कानून का राज है। कोई माफिया किसी को डरा नहीं सकता साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यूपी में अब दंगे नहीं होते।
लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टेक्सटाइल्स पार्क में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब थी और प्रदेश दंगों के रूप कुख्यात था। लेकिन अब हालात बदल गए हैं।
लखनऊ (यूपी): केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कपड़ा पार्क में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब थी और प्रदेश दंगों के रूप कुख्यात था।… pic.twitter.com/CD9GSxrS7M
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 18, 2023